AAP छोड़ BJP में गए संदीप पाठक पर FIR दर्ज, घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई

अभी साफ नहीं है कि सांसद संदीप पाठक के खिलाफ ये केस क्यों दर्ज हुए हैं, लेकिन सरकारी सूत्रों का कहना है कि FIR गैर-जमानती धाराओं में की गई है. यानी मामला गंभीर है.

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज की गई है. आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर बीजेपी में जाने के कुछ ही दिनों के बाद उनपर कार्रवाई की गई. रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक साफ नहीं है कि केस क्यों दर्ज हुए, लेकिन सरकारी सूत्रों के मुताबिक ये गैर-जमानती धाराओं में हैं. इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है. दिल्ली में संदीप पाठक के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

न्यूज  एजेंसी एएनआई के अनुसार, पाठक के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में दो FIR दर्ज की गईं हैं, जो पंजाब के अलग-अलग जिलों में दर्ज हुई हैं. हालांकि, उन्होंने फोन पर कहा कि उन्हें अपने खिलाफ किसी भी FIR की कोई जानकारी नहीं है.

संदीप पाठक उन सात राज्यसभा सांसदों में शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में AAP छोड़कर बीजेपी जॉइन की. उनके साथ राघव चड्ढा, स्वाति मालीवाल, विक्रमजीत साहनी, हरभजन सिंह और अशोक मित्तल भी शामिल हैं, जिससे सियासत में हलचल बढ़ गई है. मालीवाल को छोड़कर बाकी सभी पंजाब से सांसद हैं. इनके बीजेपी जाने से AAP की राज्यसभा सीटें 10 से घटकर सिर्फ 3 रह गईं.

यह भी पढ़ें : पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद बोले राघव चड्डा-शीशमहल दिल्ली चुनाव में हार की प्रमुख वजह

‘आप’ को 24 अप्रैल को बड़ा झटका लगा, जब उसके 10 में से 7 राज्यसभा सांसद ने पार्टी छोड़ दी. इन नेताओं ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है. बाद में राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने उनके बीजेपी में शामिल होने को मंजूरी दी.

यह भी पढ़ें : राघव चड्ढा सहित सातों सांसदों की बढ़ेगी परेशानी? संजय सिंह ने सीपी राधाकृष्णन से की कार्रवाई की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >