Fact Check : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बंगाल रैली के वीडियो से छेड़छाड़, भीड़ का अभिवादन कर रहे थे पीएम

Fact Check : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमें पीएम मोदी हाथ हिला रहे हैं, लेकिन सामने भीड़ ही नहीं है. पूछा जा रहा है- भीड़ कहां है. क्या है इसका सच?

Fact Check by Vishvas न्यूज, Published by प्रभात खबर (prabhatkhabar.com)

Fact Check|PM Narendra Modi Rally|सोशल मीडिया के अलग-अलग प्‍लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक क्लिप काफी वायरल हो रही है. इसमें पीएम मोदी को कथित रूप से खाली मैदान की ओर हाथ हिलाते हुए देखा जा सकता है. इस क्लिप को वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि मैदान में जनता नहीं है, फिर भी पीएम मोदी हाथ हिला रहे हैं.

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल क्लिप की जांच की. पता चला कि इसके साथ छेड़छाड़ करके इसमें से भीड़ को हटा दिया है. जबकि असली वीडियो में भीड़ को साफ देखा जा सकता है. जांच में पता चला कि पश्चिम बंगाल से जुड़े इस वीडियो को एडिट करके पीएम मोदी के खिलाफ इस्‍तेमाल किया जा रहा है. जांच में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई.

क्‍या हो रहा है वायरल

इंस्‍टाग्राम हैंडल ने jagdishdhakadpatel ने 5 दिसंबर को एक वीडियो क्लिप को पोस्‍ट करते हुए लिखा कि पब्लिक किधर है. हालांकि, यह पोस्ट अब इंस्टाग्राम पर उपलब्ध नहीं है.

इस क्लिप में पीएम मोदी को खाली मैदान में हाथ हिलाते हुए दिखाया गया है. वायरल पोस्‍ट को दूसरे यूजर्स भी समान दावे के साथ वायरल कर रहे हैं. पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है.

Also Read

BJP की आलोचना करते बाबूलाल मरांडी के पुराने Video को झारखंड चुनाव में किया गया Viral

Fact Check: झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन झामुमो में वापसी करने वाले हैं? Viral Video का क्या है सच

Fact Check: झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन झामुमो में वापसी करने वाले हैं? Viral Video का क्या है सच

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल क्लिप के बारे में ज्‍यादा जानकारी जुटाने के लिए सबसे पहले इसे स्‍कैन किया. इस क्लिप में एक फिल्‍मी सॉन्‍ग को जोड़कर पीएम मोदी का मजाक उड़ाया गया है. विश्‍वास न्‍यूज ने क्लिप के कई कीफ्रेम्‍स निकाले. फिर इन्‍हें गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया. असली वीडियो हमें बीजेपी के एक्‍स हैंडल के अलावा कई यूट्यूब चैनलों पर भी मिले. बीजेपी के एक्‍स हैंडल पर इस वीडियो को एक अप्रैल 2021 को पोस्‍ट करते हुए बंगाल के जयनगर का बताया गया. ऑरिजिनल वीडियो को नीचे देखा जा सकता है.

सर्च के दौरान हमें बीजेपी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक अप्रैल 2021 को लाइव किया गया वीडियो मिला. इसमें पीएम मोदी को बंगाल के जयनगर में रैली को संबोधित करते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो में भी पीएम मोदी ने वैसे ही कपड़े और दुपट्टा पहना हुआ है, जैसा कि वायरल क्लिप में. इससे स्‍पष्‍ट हो गया कि पीएम मोदी की तीन साल पहले हुए रैली से जुड़े वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके अब फिर से झूठ फैलाया जा रहा है.

निष्‍कर्ष : पड़ताल में वायरल क्लिप फर्जी साबित हुई. असली वीडियो में साफ दिख रहा है कि पीएम मोदी मैदान के दूसरी ओर खड़ी भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे. 3 साल पुराने वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है.

(डिस्क्लेमर : इस खबर का फैक्ट चेक विश्वास न्यूज ने किया है. प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) ने शक्ति कलेक्टिव के साथ भागीदारी के तहत इस फैक्ट चेक को एडीट करके पुनर्प्रकाशित किया है.)

Also Read

Fact Check: जया किशोरी बनना चाहतीं थीं बॉलीवुड ऐक्ट्रेस? केआरके का दावा कितना सही, जानें

Fact Check: प्रियंका गांधी वाड्रा की जीत के लिए केरल में गोवंश की बलि, दावे में कितना है दम?

Fact Check: पंकज त्रिपाठी ने भाजपा को वोट नहीं देने की अपील की? क्या है वायरल दावे का सच?

BJP की आलोचना करते बाबूलाल मरांडी के पुराने Video को झारखंड चुनाव में किया गया Viral

अरविंद केजरीवाल ने झारखंड के कार्यक्रम में किया राहुल गांधी को नजरअंदाज, क्या है Viral Video का सच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >