Explainer: क्या कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस के तारणहार बनेंगे डीके शिवकुमार?

मध्य प्रदेश दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने शिवराज सिंह चौहान सरकार के खिलाफ जमकर हमला किया. उन्होंने दतिया में कहा, हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कई मुकदमे दर्ज हैं, यह अनुचित है. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और हम सब मिलकर काम कर रहे हैं और हम राज्य के भविष्य में बदलाव लाएंगे.

डीके शिवकुमार की अध्यक्षता में कर्नाटक में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज की. जिसके बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री का पद सौंपा गया. कर्नाटक में शानदार जीत के बाद कांग्रेस की नजर अन्य राज्यों पर है. इस साल के आखिर में मध्य प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है. वैसे में कांग्रेस डीके शिवकुमार को ड्रंपकार्ड के रूप में देख रही है.

मध्य प्रदेश दौरे पर डीके शिवकुमार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर समेत तीन धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश पहुंच गये हैं. पिछले महीने दक्षिणी राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त जीत के बाद इस यात्रा को धन्यवाद यात्रा के रूप में देखा जा रहा है.

मध्य प्रदेश के भविष्य में लाएंगे बदलाव – शिवकुमार

मध्य प्रदेश दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने शिवराज सिंह चौहान सरकार के खिलाफ जमकर हमला किया. उन्होंने दतिया में कहा, हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कई मुकदमे दर्ज हैं, यह अनुचित है. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और हम सब मिलकर काम कर रहे हैं और हम राज्य के भविष्य में बदलाव लाएंगे.

Also Read: Karnataka: पांच गारंटी पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध, बोले डीके शिवकुमार- चिंता की जरूरत नहीं

अक्टूबर में हो सकता है मध्य प्रदेश में चुनाव

मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि राज्य में चुनाव में अक्टूबर में हो सकते हैं. चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है. 2018 के चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा था और पार्टी 114 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी. जबकि बीजेपी को केवल 109 सीटें ही मिली थीं. लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के 6 मंत्रियों सहित 22 विधायकों ने कमल नाथ सरकार से बगावत की दी और बीजेपी में शामिल हो गये. उसके बाद 2020 में एमपी में शिवराज सिंह चौहान की अगुआई में बीजेपी की सरकार बनी.

कर्नाटक में कांग्रेस की धमाकेदार जीत

पिछले महीने 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल की थी. भाजपा और जद (एस) ने क्रमश: 66 और 19 सीटें जीती थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >