Viral Video: बड़ी बहन ने अपने भाई पर अचानक कर दिया हमला, बचाने आ गईं तीन बड़ी हथिनी, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाथियों के परिवार में एकता की जमकर तारीफ हो रही है. इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि जब एक छोटा हाथी को उसकी बहन धक्का देकर गिरा देती है तो झुंड में उसकी मां समेत तीन मादा हाथी उसकी सुरक्षा के लिए खड़ी हो गई.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में बहुत सारे हाथी नजर आ रहे हैं. अचानक वीडियो में दिख रहा है कि एक नन्हे हाथी को उसकी बहन ने पीछे से धक्का दे दिया. तेजी से धक्का दिए जाने के कारण वो नन्हा हाथी जमीन पर गिर गया. उसे चोट भी लगी. लेकिन, नन्हे हाथी के गिरते ही झुंड की तीन मादा हाथियां तेजी से नन्हे हाथी की तरफ आ गईं. तीनों मादा हाथियों ने अपने बच्चे को घेर कर खड़ी हो गईं.

बच्चे की सुरक्षा में हमलावर हो गई तीनों मादा हाथी

बच्चे को गिरते देख झुंड की तीन मादा हाथी अचानक से सामने आ गई. उन्हें लगा की शायद कोई शिकारी छोटे हाथी के पास चला आया है. बच्चे के पास आकर तीनों मादा हाथी अटैक मोड में खड़ी हो गईं. अपने बच्चे के लिए तीनों किसी भी दुश्मन से टकराने के लिए तैयार हो गईं. उन्होंने बच्चे को तीनों तरफ से घेर लिया. इस बीच एक हथिनी ने बच्चे को उठने में मदद की. राहत की बात रही की नन्हे हाथी को ज्यादा चोट नहीं लगी थी. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है ‘हथिनी ने अपने भाई पर हमला कर दिया. दर्द से कराहने पर तीन मादा हाथियों का एक समूह उसकी मदद के लिए दौड़ा.’

वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक वीडियो को 1 लाख 34 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई लोगों ने वीडियो को लाइक और शेयर भी किया है. कई यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘ओह, यह तो मां प्रकृति है, साफ और स्पष्ट!’ एक और यूजर ने लिखा ‘जब एक रोता है, तो पूरा झुंड जवाब देता है. यही है सच्ची पारिवारिक ताकत.’ सोशल मीडिया पर हाथियों के पारिवारिक एकती की जमकर सराहना हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >