अरविंद केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, पांच बार बुलावे पर हाजिर नहीं होने पर कोर्ट पहुंची ED

ईडी की शिकायत पर राउज एवेन्यू कोर्ट में 7 फरवरी को सुनवाई होगी. कोर्ट ने आज कुछ दलीलें सुनीं और बाकी दलीलों और विचार के लिए 7 फरवरी की तारीख तय की. ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 174 के तहत शिकायत की है.

आम आदमी पार्टी के संयोजन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कोर्ट पहुंच गई है. प्रवर्तन निदेशालय ने राउज एवेन्यू कोर्ट में जाकर आबकारी नीति मामले में एजेंसी द्वारा जारी समन का पालन नहीं करने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज की है.

7 फरवरी को कोर्ट में होगी सुनवाई

ईडी की शिकायत पर राउज एवेन्यू कोर्ट में 7 फरवरी को सुनवाई होगी. कोर्ट ने आज कुछ दलीलें सुनीं और बाकी दलीलों और विचार के लिए 7 फरवरी की तारीख तय की. ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 174 के तहत शिकायत की है.


Also Read: विधायकों की खरीद-फरोख्त के दावे पर अरविंद केजरीवाल को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने 3 दिनों में मांगा जवाब

ईडी की शिकायत पर बीजेपी ने केजरीवाल पर बोला हमला

ईडी द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करने पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, कितना बदल जाता है इंसान, सियासी धर्मांतर देखना है, तो अरविंद केजरीवाल का देखें. अन्ना हजारे जी का जब अंगुली पकड़े थे, तो कहा करते थे कि पहले इस्तीफा होना चाहिए, फिर जांच होगी. और आज जब ईडी पांच-पांच बार समन भेजती है, तो इस्तीफा तो दूर की बात, भ्रष्टाचारियों को कट्टर इमानदार बताते हैं और जांच में शामिल होने से कतराते हैं.

ईडी ने केजरीवाल को पूछताछ के लिए जारी किया पांचवां समन

गौरतलब है कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने बुधवार को केजरीवाल को एक नया और पांचवां समन जारी किया था. ईडी ने केजरीवाल को पूछताछ के लिए शुक्रवार को बुलाया था, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री एक बार फिर हाजिर नहीं हुए. मालूम हो ईडी ने अरविंद केजरीवाल को पिछले साल दो नवंबर, 21 दिसंबर और इस साल तीन जनवरी तथा 18 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन दिल्ली के सीएम हाजिर नहीं हुए.

बीजेपी ने केजरीवाल से मांगा इस्तीफा

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रदेश इकाई ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जबकर विरोध प्रदर्शन किया और सीएम का इस्तीफा मांगा. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पिछले दिनों कहा था कि ‘केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है. हर दिन सरकार का कोई न कोई घोटाला लोगों के सामने उजागर हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल सरकार के संरक्षण में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में घोटाला हुआ है.

क्या है मामला

दरअसल शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने संबंधी दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति में कुछ शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाया गया, जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी. हालांकि, आम आदमी पार्टी आरोपों का बार-बार खंडन करती रही है. बाद में इस नीति को वापस ले लिया गया था और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश की थी. इसके बाद ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >