Earthquake: तुर्की के अंकारा में 6.0 तीव्रता का भूकंप, अरुणाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हिली धरती

तुर्की के अंकारा में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के बसर में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 मापी गई. वहीं, महाराष्ट्र के नासिक में भी बुधवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई.

Earthquake: तुर्की के अंकारा से 186 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में 6.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी. एजेंसी के मुताबिक भूकंप का केंद्र इस्तांबुल से करीब 200 किलोमीटर पूर्व में डुजसे प्रांत के गोलकाया शहर था. भूकंप इतना जोरदार की इसके झटके इस्तांबुल और राजधानी अंकारा में भी महसूस किए गए.

दहशत में लोग: वहीं भूकंप के बाद डुजसे के मेयर ने बताया कि भूकंप से इलाके की बिजली गुल हो गई. तेज झटके के कारण लोग दहशत में आ गये और घरों से निकलकर बाहर को ओर भाग गये. वहीं, भूकंप से कितना नुकसान हुआ है इसका अभी आकलन नहीं किया है. बता दें, तुर्किये भूकंप को लेकर बेहद संवेदनशील माना जाता है. साल 1999 को डुजसे में जबरदस्त भूकंप आया था जिसमें करीब 8 सौ लोग मारे गए थे.

अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके: तुर्की के अंकारा के अलावा अरुणाचल प्रदेश के बसर में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये. हालांकि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 मापी गई. बुधवार को सुबह करीब सात बजे  अरुणाचल प्रदेश के बसर से 58 किमी उत्तर-पश्चिम-उत्तर में झटके महसूस किये गये. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी.

महाराष्ट्र के नासिक में भी भूकंप: महाराष्ट्र के नासिक में भी बुधवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि नासिक से 89 किमी पश्चिम में आज सुबह करीब 04.4 बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप आया. उन्होंने कहा कि भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में बीजेपी की ताबड़तोड़ रैली, 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >