Dharmendra Pradhan: ‘देश के ज्यादातर राज्यों में कांग्रेस की दुकान पर लगा ताला’, धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा हमला

Dharmendra Pradhan: महाराष्ट्र में महायुति की धमाकेदार जीत के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है.

Dharmendra Pradhan: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने महाराष्ट्र में कांग्रेस की करारी हार पर तंज कसते हुए एक्स पर लिखा, देश के अधिकांश राज्यों की जनता ने कांग्रेस की भ्रम, झूठ और धोखे की दुकान को पूरी तरह से बंद कर दिया है. महाराष्ट्र 17वां राज्य बन गया है, जहां कांग्रेस के पास 10 प्रतिशत से भी कम विधायक हैं.

इन राज्यों की जनता ने राहुल गांधी और कांग्रेस को नकारा

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, बंगाल, दिल्ली, त्रिपुरा जैसे कई राज्यों की जनता ने राहुल गांधी और कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है.

Also Read: Constitution Day: राहुल गांधी बोले- जो भी दलितों, आदिवासियों की बात करता है, उसका माइक बंद हो जाता है, देखें VIDEO

कांग्रेस की विभाजनकारी सोच को जनता ने कुचल दिया

केंद्रीय मंत्री ने कहा, उत्तर-दक्षिण के नाम पर लोगों को बांटने का कांग्रेस नेताओं का घातक प्रयास अब पूरी तरह से विफल हो गया है. हर क्षेत्र के लोगों ने एकजुट होकर कांग्रेस की विभाजनकारी सोच को कुचल दिया है.

कांग्रेस के पास न तो कोई नीति है और न ही कोई दिशा

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, खुद को बचाने के लिए कांग्रेस अब राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर भी निम्न स्तर की राजनीति कर रही है. इस पार्टी के पास अब न तो कोई नीति है और न ही कोई दिशा. कांग्रेस अब खोखले वादे करने और एक परिवार की प्रतिष्ठा बचाने की राजनीति करने वाली पार्टी बन गई है. अब देश की जनता ने भी तय कर लिया है कि विपक्ष में बैठी कांग्रेस ही भारत की तरक्की का रास्ता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >