महिला कांग्रेस नेता ने 4 मंजिला घर राहुल गांधी के नाम किया, पीएम मोदी पर बोला हमला

कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष राजकुमारी गुप्ता का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह मकान का पेपर अपने हाथ में लिये दिख रही हैं. इस वीडियो को कांग्रेस सेवादल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया.

दिल्ली महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष राजकुमारी गुप्ता ने मंगोलपुरी इलाके में अपने घर को राहुल गांधी के नाम कर दिया है. उन्हें यह घर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय मिला था. कांग्रेस की महिला नेता ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तगड़ा हमला किया.

राहुल जी को घर से निकाल सकते हैं, लेकिन लोगों के दिल से नहीं : राजकुमारी गुप्ता

कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष राजकुमारी गुप्ता का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह मकान का पेपर अपने हाथ में लिये दिख रही हैं. इस वीडियो को कांग्रेस सेवादल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया. मकान राहुल गांधी के नाम करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया. उन्होंने कहा, मोदी जी, राहुल जी को घर से निकाल सकते हैं, लेकिन लोगों के दिल से नहीं.

राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

गौरतलब है कि आपराधिक मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा दोषी करार दिये जाने के मद्देनजर लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किये जाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने उन्हें नोटिस भेजकर 22 अप्रैल तक सरकारी बंगला खाली करने को कहा है.

Also Read: राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, अब RSS ने ठोका मानहानि का केस, जानें क्या है मामला

राहुल गांधी ने नोटिस का दिया जवाब

पिछले दिनों राहुल गांधी ने बंगला खाली करने को लेकर भेजे गये नोटिस का जवाब दिया था. राहुल गांधी ने लोकसभा सचिवालय को पत्र लिखकर कहा कि लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिए जाने के बाद अपने सरकारी बंगले को खाली करने के संबंध में वह अपने अधिकारों को सुरक्षित रखते हुए सचिवालय के पत्र में दिये गये विवरण का पालन करेंगे. राहुल गांधी ने 12 तुगलक लेन स्थित बंगले को खाली करने के संबंध में 27 मार्च, 2023 को मिले पत्र के लिए सचिवालय का आभार जताते हुए कहा, पिछले चार कार्यकाल से लोकसभा सदस्य होने के नाते, यह जनता का जनादेश है, जिसके प्रति मैं यहां बिताये समय की सुखद स्मृतियों का ऋणी हूं. राहुल गांधी इस बंगले में 2005 से रह रहे हैं.

सूरत कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई

मालूम हो सूरत की एक अदालत ने मोदी उपनाम संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराते हुए दो साल कारावास की सजा सुनाई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >