Delhi Liquor Scam: सिसोदिया की जमानत याचिका पर HC ने फैसला सुरक्षित रखा, AAP को भी आरोपी बनाने की तैयारी

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी आम आदमी पार्टी को भी आरोपी बनाने की तैयारी में है. ईडी ने इसकी जानकारी दिल्ली हाई कोर्ट में दी.

Delhi Liquor Scam: दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्पाद शुल्क नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया द्वारा दायर जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया. कोर्ट ने सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में फैसला सुरक्षित रख लिया है. प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट को बताया, आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मामले में दाखिल किए जाने वाले अगले आरोपपत्र में आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाया जाएगा.

ईडी ने मनीष सिसोदिया की जामनत अर्ज का किया विरोध

ईडी ने दिल्ली हाई कोर्ट में मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी का विरोध किया. ईडी ने कहा- आरोपी द्वारा लगातार आबकारी नीति घोटाले की सुनवाई में देरी कराने की कोशिश की जा रही है.

ईडी ने नये आरोप पत्र में के कविता और चार अन्य को बनाया आरोपी के तौर पर नामजद

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में शुक्रवार यानी 10 मई को नया आरोपपत्र दाखिल किया, जिसमें भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के कविता और चार अन्य को आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है. आरोप पत्र में बीआरएस की विधान परिषद सदस्य कविता, गोवा में आम आदमी पार्टी (आप) का चुनाव प्रचार अभियान संभालने वाली कंपनी (चेरियट प्रोडक्शंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड) के तीन कर्मचारी दामोदर शर्मा, प्रिंस कुमार और चनप्रीत सिंह और इंडिया अहेड न्यूज चैनल के पूर्व कर्मचारी अरविंद सिंह को नामजद किया गया है.

के कविता को 15 मार्च को किया गया था गिरफ्तार

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को 15 मार्च को हैदराबाद में बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था. चनप्रीत को 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था और एजेंसी का आरोप है कि उन्होंने ‘आप’ के 2022 के गोवा विधानसभा प्रचार अभियान के लिए नकद धनराशि का प्रबंधन किया था. चेरियट कंपनी के तीन कर्मचारियों पर भी पार्टी के प्रचार अभियान के लिए ‘अंगड़िया’ और हवाला के रास्ते ‘साउथ ग्रुप’ द्वारा भुगतान की गई रिश्वत राशि को आगे भेजने और प्रबंधन का आरोप है.

ईडी ने अबतक 18 लोगों को किया गिरफ्तार

इस मामले में ईडी का यह सातवां आरोपपत्र है. ईडी अब तक इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. ईडी ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी (आप) ने ‘साउथ ग्रुप’ से मिली 100 करोड़ रुपये की रिश्वत में से 45 करोड़ रुपये का इस्तेमाल 2022 में गोवा विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए किया था. आबकारी मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार और धन शोधन से संबंधित है. आबकारी नीति अब रद्द हो चुकी है. ईडी ने 17 अगस्त, 2022 को दर्ज की गई सीबीआई की प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए 22 अगस्त, 2022 को धनशोधन का मामला दर्ज किया था.

Also Read: AAP के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में अरविंद केजरीवाल भी शामिल, चुनाव में दहाड़ेंगे ‘आप’ के ये नेता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >