Delhi Liquor Scam: सीबीआई घेरे में KCR की बेटी के कविता, इस मामले में 11 दिसंबर को होगी पूछताछ

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा नोटिस मिलने के बाद तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की विधान परिषद सदस्य के कविता ने कहा कि वह व्यस्त कार्यक्रम के कारण छह दिसंबर के बजाय 11 से 15 दिसंबर तक जांच अधिकारियों से मिल सकेंगी.

दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में सीबीआई ने टीआरएस नेता के कविता को 11 दिसंबर को पूछताछ के लिये नोटिस जारी किया है. बताया जा रहा है कि पूछताछ के लिए सीबीआई TRS MLC के आवास पर जाएगी. इधर TRS MLC के कविता ने सीबीआई को प्रवीण रॉय, MHA से प्राप्त शिकायत की प्रतियां प्रदान करने के लिए लिखा है. MLC के. कविता ने भी दस्तावेज प्राप्त करने के बाद हैदराबाद में अपनी बैठक तय करने के लिए भी कहा है.

टीआरएस नेता कविता ने की थी सीबीआई पूछताछ टालने की मांग

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा नोटिस मिलने के बाद तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की विधान परिषद सदस्य के कविता ने कहा कि वह व्यस्त कार्यक्रम के कारण छह दिसंबर के बजाय 11 से 15 दिसंबर तक जांच अधिकारियों से मिल सकेंगी.

Also Read: Delhi Liquor Policy: दिल्ली में शराब नीति पर सियासत तेज, नयी आबकारी नीति के चलते 200 से अधिक दुकानें बंद

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं के कविता राव

जांच एजेंसी को लिखे एक पत्र में, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी ने कहा कि उन्होंने प्राथमिकी की प्रति की सामग्री के साथ-साथ मामले के संबंध में वेबसाइट पर उपलब्ध शिकायत को देखा है और उनका नाम किसी भी तरीके से कहीं भी नहीं आया है. उन्होंने सीबीआई को लिखे पत्र में कहा, जैसा कि आपके द्वारा प्रस्तावित किया गया है, मैं अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण छह दिसंबर, 2022 को मिलने की स्थिति में नहीं हूं. मैं आपसे इस महीने की 11, 12 या 14 या 15 तारीख को, जो भी सुविधाजनक हो, हैदराबाद में मेरे आवास पर मिल सकूंगी. कृपया जल्द से जल्द इसकी पुष्टि करें.

सीबीआई ने 25 नवंबर को सात आरोपियों के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र

सीबीआई ने 25 नवंबर को इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ अपना पहला आरोपपत्र दायर किया था. ईडी ने एक आरोपी – अमित अरोड़ा के संबंध में दिल्ली की एक अदालत में दायर रिमांड रिपोर्ट में कहा था, अब तक की गई जांच के अनुसार, विजय नायर ने आप के नेताओं की ओर से साउथ ग्रुप (सरथ रेड्डी, के कविता, मगुन्ता श्रीनिवासुलु रेड्डी द्वारा नियंत्रित) नामक एक समूह से कम से कम 100 करोड़ रुपये की रिश्वत प्राप्त की है.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी किया गया था मामला दर्ज

सीबीआई ने आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के मामले में इस साल अगस्त में सिसोदिया और कई अन्य लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था. केजरीवाल सरकार ने आबकारी नीति के मामले में दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना द्वारा सीबीआई जांच की सिफारिश किये जाने के बाद नवंबर 2021 में लागू की गई इस नीति को समाप्त कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >