Delhi Govt : लाइसेंस जारी  करने को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया बड़ा फैसला

Delhi Govt : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि लाइसेंस जारी करने को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला किया है. इससे जनता को राहत मिलेगी. अब दिल्ली पुलिस को लाइसेंस जारी करने का अधिकार नहीं रहेगा. स्विमिंग पूल, होटल, मोटल और ऑडिटोरियम जैसी सुविधाओं के लिए लाइसेंस या एनओसी संबंधित विभाग या दिल्ली सरकार द्वारा जारी किया जाएगा.

Delhi Govt : दिल्ली पुलिस से लाइसेंस जारी करने का अधिकार वापस ले लिया गया है. अब स्विमिंग पूल, होटल, मोटल और ऑडिटोरियम जैसे प्रतिष्ठानों के लिए लाइसेंस या एनओसी संबंधित विभाग जारी करेगा या ये दिल्ली सरकार के द्वारा जारी किया जाएगा. इस संबंध में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी और उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि खुशी है कि दिल्लीवासियों को डबल इंजन सरकार का फायदा मिल रहा है. उपराज्यपाल के आग्रह पर केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस अधिनियम 1978 की धारा 28 में बदलाव कर दिया है. पहले इस धारा के तहत दिल्ली पुलिस को स्विमिंग पूल, होटल, मोटल, खाने के घर और ऑडिटोरियम के लिए लाइसेंस व एनओसी जारी करने का अधिकार था, जिसे अब खत्म करने का फैसला किया गया है. इससे प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो जाएगी.

अब लाइसेंस जारी करने का जिम्मा किसे दिया गया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब लाइसेंस जारी करने की जिम्मेदारी उस संस्था या विभाग की होगी, जिसके अधीन संबंधित सुविधा आती है. उन्होंने कहा कि पुलिस का काम सुरक्षा देना है, न कि लाइसेंस प्रक्रिया में लोगों को उलझना. अब पुलिस बिना किसी बाधा के अपना मुख्य कार्य करने में सक्षम होगी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल का धन्यवाद किया और कहा, व्यापारियों को जो परेशानियां होती थीं, अब वह खत्म हो गई हैं. यह दिल्ली की जनता के वोट की ताकत है, जिससे डबल इंजन सरकार ऐसे बड़े फैसले ले पा रही है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के फैसले से जनता को मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पहले लाइसेंस प्रक्रिया में देरी से लोग काफी परेशान होते थे. आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि उन्होंने कभी इसके लिए कोई प्रयास नहीं किया, उनका काम सिर्फ दूसरों को गाली देना था. हमारी सरकार बनते ही हमने तुरंत निवेदन किया और केंद्र सरकार ने इसे स्वीकार कर लिया. इससे जनता को अब राहत मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >