Delhi Flood : दिल्ली में आएगी बाढ़? यमुना ने बढ़ा दी टेंशन, डर के साए में लोग

Delhi Flood : अधिकारियों ने बताया कि निचले इलाकों में रहने वाले परिवारों की निकासी तब शुरू की जाएगी जब यमुना नदी का जलस्तर 206 मीटर पार कर जाएगा. सोमवार तक यमुना का स्तर बढ़कर 205.63 मीटर तक पहुंच चुका था.

Delhi Flood : दो साल से अधिक समय बाद पहली बार यमुना का जलस्तर सोमवार को 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया. इससे दिल्ली में अलार्म बज गया और बाढ़ की आशंका बढ़ गई. हालात को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने तुरंत जमीनी निरीक्षण किया और बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया.

अधिकारियों ने बताया कि निचले इलाकों में रहने वाले परिवारों की निकासी तभी शुरू होगी जब यमुना का जलस्तर 206 मीटर पार कर जाएगा. सोमवार शाम तक नदी 205 मीटर तक पहुंच चुकी थी. केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने अनुमान लगाया कि जलस्तर और बढ़कर मंगलवार को 206 मीटर पार कर सकता है.

https://twitter.com/ANI/status/1957623734006870468

दिल्ली में बाढ़ का खतरा?

नदी के जलस्तर और बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए पुराना रेलवे पुल सबसे अहम जगह माना जाता है. सोमवार सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 204.80 मीटर तक पहुंच गया. यह लगातार दूसरा दिन था जब पानी का स्तर चेतावनी के निशान से ऊपर रहा. रविवार शाम 7 बजे जलस्तर करीब 204.60 मीटर था. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, दिल्ली में यमुना का पानी 19 अगस्त तक 206 मीटर तक पहुंच सकता है. अधिकारियों ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए सभी एजेंसियों को पहले से जरूरी तैयारी करने के लिए कहा गया है.

क्यों बढ़ रहा है यमुना का पानी?

केंद्रीय बाढ़ कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि जलस्तर बढ़ने की सबसे बड़ी वजह वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से लगातार बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जाना है. बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से करीब 57,460 क्यूसेक और वजीराबाद बैराज से हर घंटे लगभग 36,064 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है.

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Mausam : 19 अगस्त को होगी भयंकर बारिश, अगले 7 दिन के लिए अलर्ट जारी

इन बैराज से छोड़े गये पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे का समय लगता है. 15 अगस्त को दोपहर एक बजे नदी का जलस्तर 204.65 मीटर पर पहुंच गया था और अगले दिन यह 205.11 मीटर पर पहुंच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >