Delhi Bomb Blast: परत दर परत खुल रहे राज! पुलिस की पकड़ में फरीदाबाद का कार विक्रेता, आमिर राशिद को बेची थी कार

Delhi Bomb Blast: दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद में एक कार विक्रेता को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. कार डीलर अमित पटेल ने कथित तौर पर हुंडई आई20 कार की बिक्री में मदद की थी. पुलिस का कहना है कि इस कार का इस्तेमाल सोमवार (10 नवंबर) को लाल किले के पास हुए विस्फोट में किया गया था. दिल्ली पुलिस दिल्ली समेत आसपास के राज्यों के सभी पुराने कार विक्रेताओं को हाल में हुई वाहनों की बिक्री का डिटेल पुलिस के साथ साझा करने का निर्देश दिया है.

Delhi Bomb Blast: दिल्ली बम धमाके की जांच जारी है. परत दर परत राज खुलकर सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में पुलिस ने फरीदाबाद में सेकंड हैंड कार बेचने वाली कंपनी रॉयल कार जोन के डीलर अमित पटेल को हिरासत में लिया है. अमित ने कथित तौर पर हुंडई आई20 कार की बिक्री में मदद की थी. इस कार का इस्तेमाल सोमवार (10 नवंबर) को लाल किले के पास हुए विस्फोट में किया गया था. इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने दिल्ली और आसपास के राज्यों के सभी पुराने कार विक्रेताओं को हाल में हुई वाहनों की बिक्री का डिटेल शेयर करने का निर्देश दिया है.

कार डीलरों से पूछताछ जारी

न्यून एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक “अमित से पूछताछ की जा रही है. जांच दल हुंडई आई20 के स्वामित्व की पूरी कड़ी की जानकारी जुटा रहा है और यह पता कर रहा है कि यह संदिग्ध के हाथों में कैसे पहुंची. हम यह पता लगा रहे हैं कि गाड़ी उसके शोरूम में कौन लाया और किसके जरिए डॉ. उमर नबी उसके संपर्क में आया.” दिल्ली पुलिस का विशेष जांच दल कार की बिक्री में शामिल संभावित बिचौलियों की पहचान करने में जुटा है. डीलरशिप के रिकॉर्ड, लेनदेन का डिटेल और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है. पुलिस को शक है कि अल-फलाह विश्वविद्यालय का सहायक प्रोफेसर डॉ. उमर नबी लाल किले के पास हुए विस्फोट के समय आई-20 कार वाहन चला रहा था.

कार डीलर ने दी यह जानकारी

कार डीलर जिन्होंने लाल किला बम विस्फोट में शामिल कार भी बेची थी, उसने बताया “29 अक्टूबर को हमारे स्टाफ सदस्य सोनू से संपर्क किया गया. दो लोग आई-20 कार देखने आए, उन्हें पसंद आई, भुगतान किया और उसी दिन कार ले गए. ग्राहकों में से एक का नाम आमिर राशिद था, और मुझे दूसरे व्यक्ति का नाम नहीं पता. कार आमिर राशिद के नाम पर पंजीकृत थी. जिस दिन दिल्ली में यह विस्फोट हुआ, सोनू को दिल्ली से एक कॉल आया जिसमें एक टीम के लिए सभी दस्तावेज तैयार रखने के लिए कहा गया था जो उन्हें लेने जल्द ही पहुंचने वाली थी. उसी रात, एक टीम यहां पहुंची और हमने उन्हें सभी दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज दिए. पुलिस अब जांच कर रही है. आमिर राशिद की आईडी पुलवामा की थी.”

पुलिस खंगाल रही कार बिक्री के रिकॉर्ड

लाल किला के पास हुए धमाके के बाद दिल्ली के 15 जिलों के सभी पुलिस उपायुक्तों को स्थानीय कार डीलरों के साथ बैठक करने और अपने-अपने थाना प्रभारियों को बिक्री और खरीद के रिकॉर्ड का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारी ने कहा ‘‘सभी एसएचओ को अपने-अपने क्षेत्रों में कार डीलरों के पास जाकर हाल ही में बेचे गए या हैंडओवर वाहनों से संबंधित दस्तावेजों की जांच करने को कहा गया है. पुलिस अधिकारियों को कार खरीदारों, विशेष रूप से दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर के खरीदारों का डिटेल इकट्ठा करने और किसी भी संदिग्ध लेनदेन की पहचान करने का भी काम सौंपा गया है. (इनपुट भाषा)

Also Read: Delhi Red Fort Blast: दिल्ली धमाके पर आपत्तिजनक टिप्पणी, असम पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >