Delhi Blast: आतंकी उमर नबी के घर को IED से उड़ाया, देखें वीडियो

Delhi Blast : सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को पुलवामा में डॉ. उमर नबी के घर को ध्वस्त कर दिया. वह दिल्ली विस्फोट में इस्तेमाल विस्फोटक से भरी कार से जुड़े होने के चलते जांच के दायरे में हैं. नबी के घर को ध्वस्त करने के बाद का वीडियो देखें.

Delhi Blast : सुरक्षा बलों ने पुलवामा में डॉ. उमर नबी का घर ध्वस्त कर दिया. अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई गुरुवार और शुक्रवार की रात की गई. सोमवार रात लाल किले के पास हुई कार विस्फोट की घटना में 13 लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे. उमर विस्फोटकों से भरी हुंडई i20 कार चला रहा था. इसका वीडियो भी सामने आया था. सीसीटीवी में यह वीडियो कैद हो गया था. उमर नबी के ध्वस्त  घर का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर जारी किया है. कोइल गांव में स्थित इस मकान को चल रही जांच के तहत गिरा दिया गया. देखें वीडियो.

नबी फरीदाबाद की अल–फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में काम करता था. दिल्ली पुलिस ने बताया था कि उसका संबंध डॉ. मुझम्मिल शकील गनई और डॉ. अदील राथर से था, जिन्हें पिछले हफ्ते जम्मू–कश्मीर में गिरफ्तार किया गया था. उन पर फरीदाबाद में 2,900 किलो से ज्यादा अमोनियम नाइट्रेट, डेटोनेटर, टाइमर और असॉल्ट राइफलें रखने का आरोप है.

यह भी पढ़ें : Delhi Bomb Blast: दिल्ली ब्लास्ट पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अल फलाह विश्वविद्यालय की सदस्यता रद्द

डॉ. उमर की पहचान की पुष्टि कैसे हुई?

दिल्ली में विस्फोट स्थल से मिले डीएनए नमूनों का मिलान जब डॉ. उमर की मां के डीएनए से किया गया, तो उसकी पहचान की पुष्टि हो गई. जांचकर्ताओं के अनुसार, उमर अपने इलाके में एक पढ़े-लिखे और कुशल व्यक्ति के रूप में जाना जाता था, लेकिन पिछले दो वर्षों में वह कथित तौर पर कट्टरपंथी हो गया. वह सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी मैसेज फैलाने वाले कई ग्रुप से भी जुड़ गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >