Cyclone Fengal Tracker: कहर बरपाने आ रहा चक्रवाती तूफान फेंगल, 30 नवंबर तक यहां होगी भारी बारिश, स्कूल बंद, देखें VIDEO

Cyclone Fengal Tracker: चक्रवाती तूफान फेंगल का असर देश के कई राज्यों में अभी से दिखने लगा है. जबकि मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात में तब्दील हो सकता है.

Cyclone Fengal Tracker: मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 3 किमी प्रति घंटे की गति से धीरे-धीरे उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा. आईएमडी के अनुसार अगले 12 घंटों के दौरान कम दबाव का क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा. इसके बाद यह उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा और 30 नवंबर की सुबह के आसपास एक गहरे दबाव के रूप में उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के पास पहुंचेगा.

चक्रवाती तूफान के खतरे के बाद स्कूल बंद करने का आदेश

चक्रवाती तूफान के खतरे और भारी बारिश के कारण, पुडुचेरी और कराईकल में सभी सरकारी और निजी स्कूलों, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और कॉलेजों में कल, 28 नवंबर, 2024 को अवकाश घोषित किया गया है. इसकी जानकारी पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री अरुमुगम नमस्सिवयम ने दी.

चक्रवात फेंगल के दस्तक से पहले दिखने लगा असर

चक्रवात फेंगल का असर अभी से दिखने लगा है. मरीना बीच पर तेज हवाएं चल रही हैं. इधर कोडिक्कराई क्षेत्र में चक्रवाती तूफान के कारण स्थिति खराब हो गई है. लोगों के दैनिक जीवन पर गहरा असर पड़ा है. खासकर मछुआरों और तटीय क्षेत्रों में रहने वालों पर. उन्हें इससे काफी नुकसान होने का अनुमान है. चक्रवात के खतरे को देखते हुए उन्हें समुद्र में न जाने का आदेश दे दिया गया है.

Also Read: Kal Ka Mausam: बिहार में मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी, जानें कल से प्रदेश के इन जिलों में बढ़ेगी ठंड

28 नवंबर को यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 28 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि रायलसीमा में भारी बारिश का अनुमान है.

29 नवंबर को यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि जबकि रायलसीमा में भारी बारिश का अनुमान है.

30 नवंबर को यहां होगी भारी से बहुत अधिक भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 30 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं केरल और माहे, रायलसीमा और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >