Cyclone Ditwah Tracker : तबाही मचाने के लिए आगे बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान दित्वा, वीडियो आया सामने

Cyclone Ditwah Tracker : तमिलनाडु तट की ओर बढ़ रहे चक्रवात दित्वा की वजह से शनिवार को तटीय इलाकों और कावेरी डेल्टा के जिलों में भारी बारिश हुई. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 28 बचाव दल तैनात किए गए हैं.

Cyclone Ditwah Tracker : मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान दित्वा बीते 6 घंटों में लगभग उत्तर दिशा की ओर 5 किमी/घंटा की रफ्तार से बढ़ा और 29 नवंबर 2025 की रात 11:30 बजे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर श्रीलंका–तमिलनाडु तट के पास केंद्रित रहा. अगले 24 घंटों में इसके उत्तर दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर तमिलनाडु–पुदुचेरी तट के समानांतर चलने की संभावना है. उत्तर की ओर बढ़ते समय तूफान 30 नवंबर की सुबह और शाम तक तमिलनाडु–पुदुचेरी तट से क्रमशः लगभग 50 किमी और 25 किमी की न्यूनतम दूरी पर रहेगा.

इस बीच तूफान से पहले का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा गया कि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में तेज हवाएं और उफनाई हुई समुद्री लहरें देखी गईं. चक्रवात दित्वा का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है. वीडियो मरीना बीच का हैं. आईएमडी के अनुसार, यह चक्रवात आज तट से टकराने वाला है.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : चक्रवाती तूफान दित्वा की वजह से 1 दिसंबर तक होगी भारी बारिश, आया IMD का अलर्ट

पुडुचेरी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षाएं स्थगित कीं

चक्रवात पुडुचेरी के तट की ओर बढ़ने के कारण पुडुचेरी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शनिवार को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी. यही नहीं सभी क्लास में छुट्टी भी  घोषित की गई. विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि तटरक्षक बल से मिले चक्रवात और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए न सिर्फ परीक्षाएं टाल दी गई हैं, बल्कि सभी कक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं. विश्वविद्यालय ने कहा है कि परीक्षाओं की नई तारीख जल्द ही जारी की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >