Cyclone Ditwah: 48 घंटे में तूफान दित्वा का दिखा सकता है भयावह रूप, ऊंची लहरें और तेज हवाएं, भयंकर बारिश के आसार

Cyclone Ditwah: देश के कुछ हिस्सों में एक और तूफान की एंट्री होने वाली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि चक्रवाती तूफान दित्वा के कारण दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवा की संभावना है. ध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) ने बताया कि चक्रवाती तूफान दित्वा जोर पकड़ रहा है. आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. तूफान का असर उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक दिख सकता है.

Cyclone Ditwah: अगले 48 घंटे में चक्रवाती तूफान दित्वा का भयावह रूप दिखाई दे सकता है. यह तूफान तटीय इलाकों और दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर से होते हुए उत्तर-पश्चिम दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. यह 30 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने तूफान (Cyclone Ditwah) को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कोस्टल इलाकों में रहने वाले लोगों और मछुआरों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है. अनुमान है कि तूफान के कारण कई इलाकों में बहुत तेज हवा और मूसलाधार बारिश हो सकती है.

10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा तूफान

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि तूफान दित्वा श्रीलंका के तटीय क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम होते हुए 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है. अगले 48 घंटे में यह भारतीय तटों में दस्तक दे सकता है. इसका सबसे ज्यादा प्रभाव उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों के पास दिखाई देगा. भयंकर बारिश के आसार बन रहे हैं.

भारी से बहुत भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 नवंबर की सुबह तक यह तूफान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और समीपवर्ती दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ सकता है. चक्रवात के प्रभाव के कारण शनिवार से तीन दिनों तक दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश (एससीएपी) और रायलसीमा में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि चित्तूर, तिरुपति, नेल्लोर, प्रकाशम, वाईएसआर कडपा, अन्नामय्या और श्री सत्य साई जिलों में 29 नवंबर से दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

सावधानी बरतने का निर्देश

अगले कुछ दिनों में खराब मौसम की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है. दक्षिणी राज्य के कई मंडलों में तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है. जिला प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है और चक्रवात के लगातार तेज होने के कारण उसे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. मौसम विभाग ने बताया कि जैसे-जैसे चक्रवात तट के करीब पहुंचेगा, उसके और तेज होने की संभावना है और बारिश व हवा का प्रभाव काफी बढ़ सकता है. फिलहाल यह तूफान श्रीलंका में बट्टिकलोआ और हंबनटोटा के उत्तर-पश्चिम में, पुडुचेरी से 640 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में और चेन्नई से 730 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में केंद्रित है. (इनपुट भाषा)

Also Read: Delhi Pollution: दिल्ली में हालात खराब, AQI ने बढ़ा दी टेंशन, मौसम विभाग का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >