Cyclone Ditwah: चक्रवात दितवाह का 24 घंटे में दिखेगा प्रचंड रूप, तमिलनाडु में भारी बारिश, अलर्ट पर NDRF की टीम

Cyclone Ditwah: Cyclone Ditwah का असर दिखने लगा है. तमिलनाडु के नागापट्टिनम में भारी बारिश हो रही है. चक्रवाती तूफान के रौद्र रूप को देखते हुए राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम को अलर्ट पर रखा गया है.

IMD के अनुसार, उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों से साइक्लोन लगभग 70km दूर है. अगले 24 घंटों में इसके उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी के तटों के पैरेलल लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है. उत्तर की ओर बढ़ते हुए, साइक्लोनिक तूफान आज, 30 नवंबर की शाम तक तमिलनाडु-पुडुचेरी के तट से कम से कम 60 km और 30 km की दूरी पर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित होगा.

समुद्र में उठ रही ऊंची लहरें

चक्रवाती तूफान की वजह से समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार 30 नवंबर की शाम में हाईटाइड आने की संभावना है. जबकि 1 दिसंबर को समुद्र की लहरें और भी ऊंची हो सकती हैं.

नागपट्टिनम में नदी में बाढ़

पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण नागपट्टिनम जिले में मनांगकोंडन नदी में बाढ़ आ गई है, जिससे करुप्पापुलम गांव जाने वाला रास्ता कट गया है. इस गांव में 100 एकड़ ज्यादा धान के खेत पूरी तरह डूब गए हैं, जिससे खेती को बहुत नुकसान हुआ है.

NDRF की टीम तैनात

Cyclone Ditwah को देखते हुए नेल्लोर में NDRF की एक टीम तैनात की गई है. NDRF के असिस्टेंट कमांडर पवन ने कहा, NDRF की 10वीं बटालियन की एक NDRF टीम को नेल्लोर में तैनात किया गया है. इस टीम में कुल 30 बचावकर्मी हैं. हमारी टीम लगातार जिला और राज्य प्रशासन के संपर्क में है. इस साइक्लोन की वजह से अभी तक किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है.

30 नवंबर और 1 दिसंबर को

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी के ऊपर साइक्लोनिक स्टॉर्म दितवाह के कारण 30 नवंबर को तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. 30 नवंबर और 01 दिसंबर को तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Cyclone Ditwah : कैसे होता है किसी चक्रवाती तूफान का लैंडफॉल? जानिए पूरी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >