COVID Guidelines: मंडाविया के लेटर बम से हिल गई कांग्रेस, बीजेपी पर लगाया यात्रा को डिस्टर्ब करने का आरोप

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने केंद्रीय स्वास्थ्य ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, आज का कोरोना प्रोटोकॉल क्या हैं? ऐसा लगता है कि हमारे पास किसी भी अन्य सार्वजनिक समारोहों में लागू करने योग्य COVID प्रोटोकॉल नहीं हैं. भारत जोड़ो यात्रा पर अचानक इतना ध्यान क्यों दिया जा रहा है?

चीन सहित दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने भारत की भी चिंता बढ़ा दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया देश में कोरोना की स्थिति को लेकर हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं. तो उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करने की अपील भी कर दी. लेकिन मंडाविया के लेटर ने कांग्रेस में गुस्सा देखा जा रहा है. कांग्रेस ने भाजपा पर भारत जोड़ो यात्रा को डिस्टर्ब करने का आरोप लगाया.

कार्ति चिदंबरम ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने केंद्रीय स्वास्थ्य ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, आज का कोरोना प्रोटोकॉल क्या हैं? ऐसा लगता है कि हमारे पास किसी भी अन्य सार्वजनिक समारोहों में लागू करने योग्य COVID प्रोटोकॉल नहीं हैं. भारत जोड़ो यात्रा पर अचानक इतना ध्यान क्यों दिया जा रहा है?

भारत जोड़ो यात्रा से डर गयी है केंद्र सरकार : अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाए हुए है. आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है. क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे?

Also Read: भारत में फिर से तबाही मचायेगा कोरोना? स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी से की यात्रा स्थगित करने की अपील

मंडाविया ने राहुल गांधी और अशोक गहलोत को लिखी चिट्ठी

भाजपा के तीन सांसदों द्वारा कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर चिंता जताए जाने का हवाला देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अनुरोध किया कि अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा सकता तो वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निलंबित करने पर विचार करें. मांडविया ने अनुरोध किया कि मार्च के दौरान मास्क तथा सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने समेत कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए और टीके की खुराक लेने वाले लोगों को ही पदयात्रा में भाग लेने की अनुमति दी जाए. मंडाविया ने अपनी चिट्ठी में लिखा, कि मार्च में भाग लेने से पहले तथा बाद में, इसमें हिस्सा लेने वाले लोगों को पृथकवास में रखा जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >