Coronavirus Outbreak Live update : भारतीयों को मिलान से वापस लाने के लिए कल एयर इंडिया का विमान होगा रवाना

Coronavirus : कोरोना के कारण भारत में पहली मौत का मामला सामने आया है जिससे लोग सहमे हुए हैं.

Live Updates
5:35 PM. 13 Mar 20 5:35 PM. 13 Mar

नागर विमानन मंत्रालय की संयुक्त सचिव रूबीना अली ने बताया कि एयर इंडिया का एक विमान कल मिलान(इटली) से भारतीय को लाने के लिए रवाना होगा. भारतीयों को लेकर रविवार को विमान दिल्ली पहुंचेगा.

5:35 PM. 13 Mar 20 5:35 PM. 13 Mar

हरियाणा सरकार ने 31 मार्च तक सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को बंद किया

4:11 PM. 13 Mar 20 4:11 PM. 13 Mar

कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए बिहार सरकार ने बिहार दिवस के कार्यक्रम को स्थगित किया. स्कूल, कॉलेज, पार्क और सिनेमा घर 31 मार्च तक बंद किये गये

3:04 PM. 13 Mar 20 3:04 PM. 13 Mar

अब 15 अप्रैल से खेले जायेंगे आईपीएल के मैच, तारीखों में किये गये बदलाव

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से 29 मार्च से शुरू होने वाला आईपीएल की तारीखों में बदलाव किया गया है. अब यह टूर्नामेंट 29 मार्च की जगह 15 अप्रैल से शुरू होगा.

1:47 PM. 13 Mar 20 1:47 PM. 13 Mar

उत्तर प्रदेश में महामारी घोषित

उत्तर प्रदेश में भी कोरोना को महामारी घोषित किया गया है. सूबे में एहतियातन स्कूल और कॉलेजों को 22 मार्च तक बंद रखा गया है. आपको बता ने कि प्रदेश में कोरोना के अबतक 11 मामले सामने आये हैं.

1:47 PM. 13 Mar 20 1:47 PM. 13 Mar

पीएम मोदी ने किया दो ट्वीट

कोरोना पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया- हमारी धरती कोविड-19 नोवल कोरोना वायरस से लड़ रही है. सरकार और आम लोग कई स्तर पर इससे निपटने के लिए प्रयास कर रहे हैं. दक्षिण एशिया में दुनिया की बड़ी आबादी रहती है, ऐसे में हमें अपने लोगों को स्वस्थ रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी चाहिए. आगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मैं SAARC देशों के नेताओं को कोरोना वायरस लड़ने के लिए मजबूत रणनीति बनाने का प्रस्ताव देता हूं. हम अपने नागरिकों को स्वस्थ रखने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा कर सकते हैं. साथ मिलकर हम पूरी दुनिया के लिए उदाहरण पेश कर सकते हैं. ताकि विश्व स्वस्थ रह सके.

1:47 PM. 13 Mar 20 1:47 PM. 13 Mar

अटारी बॉडर बंद, पीएम मोदी ने किया ये ट्वीट

शुक्रवार शाम अटारी बॉर्डर बंद कर दिया जाएगा. विदेशी नागरिकों की इंट्री पर रोक लगा दी जाएगी. बॉर्डर शाम 5:30 बजे से बंद कर दिया जाएगा. इधर, पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि हमारा ग्रह कोरोना वायरस से लड़ रहा है. सरकार और जनता इसका मुकाबला कर रही है. कोरोना से हमारी धरती लड़ रही है.

1:47 PM. 13 Mar 20 1:47 PM. 13 Mar

हरसिमरत कौर ने कहा

केंद्रीय मंत्री और अकाली दल नेता हरसिमरत कौर ने कहा है कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए संसद सत्र को भी छोटा कर दिया जाना चाहिए. सरकार को सत्र छोटा करने पर विचार करना चाहिए.

1:47 PM. 13 Mar 20 1:47 PM. 13 Mar

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 75

भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 75 है. इनमें कर्नाटक में 76 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत का मामला भी शामिल है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि देश में 75 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं, जिनमें 17 विदेशी नागरिक शामिल हैं. इनमें इटली के 16 पर्यटक जबकि कनाडा का एक नागरिक हैं.

1:47 PM. 13 Mar 20 1:47 PM. 13 Mar

उत्तराखंड के स्कूल 31 मार्च तक बंद

उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा है कि विदेशी नागरिकों के होटल में ठहरने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में हमने अडवाइजरी जारी की है. 31 मार्च तक राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे. घबराने की जरूरत नहीं है, यहां कोरोना वायरस का मामला सामने नहीं आया है.

1:47 PM. 13 Mar 20 1:47 PM. 13 Mar

जेएनयू में परीक्षाएं स्थगित

जेएनयू में परीक्षाएं स्थगित

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जेएनयू की कक्षाएं स्थगित कर दी गयीं हैं. यहीं नहीं यहां परीक्षाएं 31 मार्च तक नहीं होंगी. इधर, ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री मंत्री पीटर ड्यूटन कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये हैं.

12:38 PM. 13 Mar 20 12:38 PM. 13 Mar

दिल्ली सरकार का बड़ा एलान

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बड़ा एलान किया है. सरकार की ओर से कहा गया है कि दिल्ली में दर्शकों के साथ आइपीएल मैच नहीं होगा. दिल्ली में खेल से जुड़े सारे कार्यक्रमों को रद्द किया गया है. जहां भीड़भाड़ होगा वहां खेल का कोई आयोजन नहीं होगा. एक शख्‍स से भी कोरोना वायरस फैल सकता है. दिल्ली के उप मुखयमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि हमने डीएम और एसडीएम को आदेश दे दिये हैं. इधर, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया है. खेल काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर डर के साथ यह नहीं हो सकता है. आईपीएल एक ऐसा इवेंट है जिसमें हजारों लोग आते हैं, इसलिए मैं उम्मीद करता हूं कि इसे टाला जाएगा.

11:16 AM. 13 Mar 20 11:16 AM. 13 Mar

कोरोना वायरस पर ठोस कदम नहीं उठाए गये तो बर्बाद हो जाएगी अर्थव्यवस्था: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस एक बहुत बड़ी समस्या है और इस पर ठोस कदम नहीं उठाये गये तो देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी. उन्होंने यह दावा भी किया कि इस समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाने की बजाय यह सरकार बेखबर पड़ी है. गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मैं यह दोहराता रहूंगा कि कोरोना वायरस एक बहुत बड़ी समस्या है. इस समस्या को नजरअंदाज करना समाधान नहीं है. अगर कड़े कदम नहीं उठाए गए तो भारतीय अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी. उन्होंने दावा किया कि यह सरकार बेखबर पड़ी है.

10:20 AM. 13 Mar 20 10:20 AM. 13 Mar

एवरेस्ट की चढ़ाई पर रोक

AFP की खबर के अनुसार नेपाल में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एवरेस्ट की चढ़ाई पर रोक लगा दी गयी है.

10:03 AM. 13 Mar 20 10:03 AM. 13 Mar

रुपये पर भी असर

शेयर बाजार में गिरावट का असर रुपये पर भी नजर आ रहा है. भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 74.43 पर पहुंच गया है.

9:59 AM. 13 Mar 20 9:59 AM. 13 Mar

आईटीबीपी के केंद्र में भर्ती लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं

कोरोना वायरस को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में आईटीबीपी के केंद्र में भर्ती सभी 112 लोगों में से किसी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई, उन्हें शुक्रवार को छुट्टी दी जाएगी.

9:41 AM. 13 Mar 20 9:41 AM. 13 Mar

दुनियाभर के बाजार में हाहाकार

शुक्रवार को कोरोना के कारण पूरी दुनिया के बाजार में भारी गिरावट नजर आ रही है. अमेरिका शेयर बाजार डाउ जोंस में लोअर सर्किट लग गया था. भारतीय बाजार भी भारी गिरावट के साथ खुले और निवेशकों को जोरदार झटका दिया. निफ्टी में सुबह के सत्र में 10% से ज्यादा की गिरावट मिली और वहां लोअर सर्किट लग गया. निफ्टी में कारोबार 1 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है. बीएसई में 3,100 से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गयी है. आपको बता दें कि कल भी शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे.

9:41 AM. 13 Mar 20 9:41 AM. 13 Mar

निफ्टी में ट्रेडिंग बंद

खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में गिरावट जारी है. इस गिरावट के बीच निफ्टी की ट्रेडिंग को एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया है. कल की तुलना में निफ्टी में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गयी है. सेंसेक्स में भी 3000 अंक से ज्यादा की गिरावट आज दर्ज की गयी है.

9:41 AM. 13 Mar 20 9:41 AM. 13 Mar

शेयर बाजार का हाल

शेयर बाजार में शुक्रवार को भी कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है. आज बाजार के खुलते ही सेंसेक्स में 2500 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी. वहीं निफ्टी भी वायरस से अछूता नहीं रहा. इसमें 700 अंकों की गिरावट आयी है.

8:54 AM. 13 Mar 20 8:54 AM. 13 Mar

यूपी के सीएम योगी ने बुलायी बैठक

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बैठक करेंगे. स्कूलों को कब तक बंद रखना है. इसपर फैसला हो सकता है.

8:54 AM. 13 Mar 20 8:54 AM. 13 Mar

केन रिचर्डसन को कोरोना की आशंका,ट्रूडो की पत्नी को कोरोना

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी केन रिचर्डसन को कोरोना की आशंका के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच से बाहर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार रिचर्डसन का कोरोना टेस्ट किया गया है, लेकिन अभी रिपोर्ट आना बाकी है. इधर कनाडा की मीडिया का कहना है कि वहां के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है.

8:27 AM. 13 Mar 20 8:27 AM. 13 Mar

मरीजों की संख्‍या बढकर हुई 76

भारत के सात राज्यों में कोरोना वायरस के 16 नये मामले सामने आने के बाद देश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 76 हो गयी है. हेल्थ मिनिस्टरी ने बताया कि इन 16 नए मामलों में से 11 मामले महाराष्ट्र से जबकि एक-एक मामला दिल्ली, लद्दाख, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में सामने आया है. वहीं एक विदेशी नागरिक भी इससे संक्रमित पाया गया है.

7:38 AM. 13 Mar 20 7:38 AM. 13 Mar

अमेरिकी शेयर बाजार

अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार को भी गिरावट जारी है. यहां के बाजार में आज 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है.

7:22 AM. 13 Mar 20 7:22 AM. 13 Mar

कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि

स्वास्थ्य मंत्री श्रीरामुलु ने ट्वीट किया, ‘‘कलबुर्गी के 76 वर्षीय व्यक्ति, जिसकी मृत्यु हो गयी थी और जो कोविड-19 संक्रमण का संदिग्ध मरीज था, उसमें कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है. उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने, उन्हें पृथक रखने और प्रोटोकॉल में शामिल अन्य कदम उठाए जा रहे हैं.” राज्य के संयुक्त निदेशक, संक्रामक रोग, बी.जी. प्रकाश कुमार ने कहा कि शव के अंतिम संस्कार में सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘शव को पूरी तरह संक्रमण रहित किया और भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.”

7:22 AM. 13 Mar 20 7:22 AM. 13 Mar

सउदी अरब की यात्रा पर रहे व्यक्ति की मौत

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी. श्रीरामुलु ने ट्वीट किया कि इस व्यक्ति के संपर्क में आये लोगों का पता लगाने, उन्हें पृथक रखने और प्रोटोकॉल में शामिल अन्य कदम उठाये जा रहे हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नयी दिल्ली में बताया कि 29 जनवरी से 29 फरवरी तक सउदी अरब की यात्रा पर रहे व्यक्ति की मौत ‘‘एक से ज्यादा बीमारियों के कारण हुई है और उसके कोरोना वायरस से भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.” अधिकारी ने बताया कि यह व्यक्ति 29 फरवरी को हैदराबाद पहुंचा और वहां से कर्नाटक में कलबुर्गी गया.

1:59 PM. 13 Mar 20 1:59 PM. 13 Mar

Coronavirus update : कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में जारी है. जहां इसका असर दुनियाभर के शेयर बाजार में नजर आ रहा है, वहीं इसकी चपेट में ऑस्टेलिया के गृह मंत्री और कनाडा के पीएम की पत्नी भी आ गयीं हैं. इसका असर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) पर भी पड़ता दिख रहा है. कोरोना वायरस से संबंधित पल-पल की खबर के लिए बने रहें हमारे साथ…

मुख्य बातें

Coronavirus : कोरोना के कारण भारत में पहली मौत का मामला सामने आया है जिससे लोग सहमे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >