बंगाल में LPG केंद्रों पर लंबी कतारें, कांग्रेस, माकपा और टीएमसी ने किया प्रदर्शन

LPG Crisis: पश्चिम बंगाल में एलपीजी केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं. इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गयी है. ममता बनर्जी ने 16 मार्च को कोलकाता में रैली निकालने का ऐलान किया है. इससे पहले शनिवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस की ओर से कोलकाता में प्रदर्शन किया गया. कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला भी जलाया.

LPG Crisis Protest: ईरान-इस्राइल युद्ध की वजह से एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने की खबरों के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता और कई जिलों में एलपीजी वितरण केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गयीं. इस संकट को जल्द से जल्द खत्म करने की मांग करते हुए पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस और वामफ्रंट ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया.

जमाखोरी के खिलाफ तेज हुआ निरीक्षण

शनिवार सुबह से ही कोलकाता, दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना जिलों में कई जगहों पर एलपीजी वितरण केंद्रों के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखी गयी. अधिकारियों ने कहा कि एलपीजी सिलेंडरों की कथित जमाखोरी और हेराफेरी रोकने के लिए राज्य भर में निरीक्षण तेज कर दिया गया है.

2 दिन से कोलकाता में छापेमारी कर रही ईबी की टीम

अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता पुलिस की प्रवर्तन शाखा (ईबी) जिला अधिकारियों के साथ मिलकर पिछले 2 दिन से कई वितरण केंद्रों और गोदामों पर छापेमारी कर रही है. कोलकाता में ईबी की टीम ने भंडारण की स्थिति को सत्यापित करने के लिए लेक गार्डन और जोधपुर पार्क सहित कम से कम 25 केंद्रों का निरीक्षण किया. हुगली और उत्तर 24 परगना जिलों में भी गोदामों का निरीक्षण किया गया.

गैस सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतार और परेशान महिला उपभोक्ता.

ममता बनर्जी सरकार ने बनाया निगरानी तंत्र

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने चौबीस घंटे निगरानी करने वाला तंत्र स्थापित किया है. वितरकों के साथ बैठकें की हैं, ताकि अस्पतालों और स्कूलों जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में पर्याप्त एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कमरहट्टी के पार्षद ने बांटे गोबर के उपले

कमरहट्टी नगरपालिका के पार्षद बिमल साहा एलपीजी सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े लोगों को गोबर के उपले बांटते नजर आये. उन्होंने इसे सिलेंडरों की कमी के विरोध में प्रतीकात्मक प्रदर्शन बताया.

एलपीजी की किल्लत के विरोध में कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस ने गोबर से बने उपलों के साथ किया प्रदर्शन.

प्रभावित होने लगी अस्पताल और स्कूलों की रसोई

कथित तौर पर एलपीजी आपूर्ति बाधित होने से कोलकाता में अस्पताल की रसोई को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. इससे कई सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवा संस्थानों को मरीजों का भोजन जारी रखने के लिए आकस्मिक उपाय अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा है. राज्य के कुछ हिस्सों में स्कूलों के मध्याह्न भोजन कार्यक्रम पर भी असर पड़ा है.

माकपा ने हाजरा से गरियाहाट तक निकाला मार्च

गैस की आपूर्ति सामान्य करने और एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने की मांग करते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने कोलकाता में प्रदर्शन किया. माकपा की कोलकाता जिला कमेटी ने हाजरा मोड़ से गरियाहाट तक जुलूस निकाला. पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथ में गैस सिलेंडर के कटआउट्स ले रखे थे. एक बड़े से बैनर पर लिखा था- एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग बंद है. मोदी सरकार जवाब दो.

कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला जलाया

मध्य कोलकाता जिला कांग्रेस कमेटी ने भी गैस की आपूर्ति सामान्य करने की मांग करते हुए विरोध मार्च निकाला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया. कांग्रेस ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम लोगों पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है. रसोई गैस की कीमतों ने परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है.

पश्चिम बंगाल इंटक ने हाधों में कद्दू लेकर प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें

LPG संकट : केंद्र पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- वोटर के नाम हटा सकते हैं, तेल-गैस का भंडार नहीं संभाल सकते!

पश्चिम बंगाल में व्यावसायिक गैस की किल्लत, खाने के मेनू में हो रही कटौती

एलपीजी संकट के बीच एक्शन में कोलकाता पुलिस, कहा- सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

एलपीजी संकट के बीच 16 को सड़क पर उतरेंगी ममता बनर्जी, कॉलेज स्क्वायर से डोरिना क्रॉसिंग तक निकालेंगी जुलूस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >