Coronavirus News: कोरोना से निपटने के लिए तैयारी तेज, देशभर के अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन

कोरोना से निपटने के लिए मास्क को अनिवार्य रूप से पहनने की सलाह दी गयी है. कर्नाटक ने स्कूल, कॉलेज और उन जगहों पर इसे अनिवार्य कर दिया जहां नये साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी भीड़ जुटती है.

चीन में कोरोना के भयावह स्थिति से पुरी दुनिया चिंतित है. जिससे चौथी लहर की आशंका बढ़ गयी है. हालांकि कोरोना के खिलाफ जंग के लिए भारत सरकार ने कमर कस ली है. आज देशभर में कोरोना तैयारियों का जायजा लेने के लिए अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है. कई राज्यों में पहले ही इसका आयोजन किया गया और अपनी तैयारी का जायजा लिया.

कोरोना से बचने के लिए मास्क अनिवार्य

कोरोना से निपटने के लिए मास्क को अनिवार्य रूप से पहनने की सलाह दी गयी है. कर्नाटक ने स्कूल, कॉलेज और उन जगहों पर इसे अनिवार्य कर दिया जहां नये साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी भीड़ जुटती है.

मॉक ड्रिल में हिस्सा लेंगे राज्यों के सभी स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि चीन और अन्य देशों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच एहतियाती उपायों के तहत देशभर में सभी कोविड अस्पतालों में आयोजित होने वाली ‘मॉक ड्रिल’ में राज्य के सभी स्वास्थ्य मंत्री अपने स्तर पर हिस्सा लेंगे.

Also Read: Coronavirus in China: चीनी कोरोना वैक्सीन पर खुद चीन के लोगों को भरोसा नहीं, कह रहे लोग- नहीं लगवाना

मॉक ड्रिल में इन बातों पर दिया जाएगा ध्यान

मॉक ड्रिल में सभी जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, कोरेंटिन बेड की क्षमता, ऑक्सीजन आपूर्ति वाले बिस्तर, आईसीयू बिस्तर और वेंटिलेटर समर्थित बिस्तर तथा डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल कर्मियों, आयुष डॉक्टर और अग्रिम मोर्चे के अन्य कर्मियों की इष्टतम उपलब्धता जैसे मापदंडों पर ध्यान केंद्रित करेगी.

मनसुख मंडाविया ने आईएमए के साथ की बैठक

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चिकित्सकों के साथ एक बैठक में उन्होंने कहा, इस तरह की कवायद हमारी परिचालन तत्परता में मदद करेगी, यदि कोई कमी है तो इससे उसे दूर करने में मदद मिलेगी और इसके परिणामस्वरूप हमारी सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया मजबूत होगी.

एयरपोर्ट पर विदेश यात्रा से लौटे लोगों की हो रही रैंडम कोविड जांच

भारत में कोरोना संक्रमण न फैले इसको लेकर एहतियात के तौर पर देशभर के सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेश यात्रा कर लौटे लोगों की कोरोना जांच की जा रही है.

बिहार में कोरोना के पांच नये मामलों से हड़कंप

बिहार में कोरोना संक्रमण के पांच नये मामले सामने आने से दहशत का माहौल है. अधिकारियों ने बताया तीर्थयात्रा पर आये पांच विदेशी नागरिक कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं, जिनमें से चार थाईलैंड से और एक म्यांमार से है. उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे और गया रेलवे स्टेशन पर जांच बढ़ा दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >