Coronavirus News: स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया आज IMA के साथ करेंगे बैठक, कोरोना स्थिति की करेंगे समीक्षा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ कोविड-19 की स्थिति और तैयारियों पर बैठक करेंगे. यह जानकारी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने दी है. इससे पहले भी मंडाविया ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक की थी.

चीन सहित कई देशों में बढ़ती कोरोना स्थिति को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट हो गयी है. एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया खुद कोरोना की स्थिति पर करीबी नजर बनाये हुए हैं. इसी के तहत मंडाविया आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ बैठक करने वाले हैं.

कोरोना स्थिति और तैयारियों को लेकर आईएमए के साथ बैठक करेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ कोविड-19 की स्थिति और तैयारियों पर बैठक करेंगे. यह जानकारी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने दी है. इससे पहले भी मंडाविया ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक की थी. जिसमें उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल पालन करने का सुझाव दिया था. उन्होंने लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने की अपील की थी.

पीएम मोदी ने भी की थी उच्चस्तरीय बैठक

कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक उच्चस्तरीय बैठक की थी. उन्होंने कोरोना को लेकर देश में क्या तैयारी है इसका जायजा लिया था.


Also Read: Coronavirus In China: चीन में कोरोना विस्फोट, एक शहर से लाखों केस, तबाही लेकर आयेगा नया म्यूटेंट

देश में कोरोना के 196 नये मामले

देश में कोविड-19 के 196 नये मामले सामने आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,428 हो गई है. भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,77,302 हो गई है. पिछले 24 घंटे में दो लोगों की मौत हो गयी. जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,695 हो गया है.

चीन में कोरोना से हाहाकार

चीन में इस समय कोरोना से हाहाकार की स्थिति है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसारा रोजाना लाखों की संख्या में कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आ रहे हैं. कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है. श्मशान घाट में लंबी कतार देखी जा रही है. अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >