Coronavirus Outbreak : पाकिस्तान के ट्रक ड्राइवरों की अटारी बॉर्डर पर स्कैनिंग

दिल्‍ली में सभी प्राइमरी स्‍कूल 31 मार्च तक बंद

Live Updates
10:20 PM. 5 Mar 20 10:20 PM. 5 Mar

CoronaVirus के खतरे को देखते हुए पाकिस्‍तान से भारत आने वाले सभी ट्रक ड्राइवरों की अटारी बॉर्डर पर स्‍कैनिंग की जा रही है. यह कदम कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए किया जा रहा है. यह जानकारी गृह मंत्रालय ने दी है.

10:20 PM. 5 Mar 20 10:20 PM. 5 Mar

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने डेडिकेटेड हेल्पलाइन नंबर 020-26127394 जारी किया.

10:20 PM. 5 Mar 20 10:20 PM. 5 Mar

कोरोना वायरस के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेल्जियम दौरा टला. प्रधानमंत्री मोदी को भारत-यूरोपियन यूनियन सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स जाना था. कोरोना के कारण इस सम्मेलन को भी टाल दिया गया है. सम्मेलन की तारीख अभी तय नहीं हुई है.

10:20 PM. 5 Mar 20 10:20 PM. 5 Mar

कोरोना वायरस के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेल्जियम दौरा टला

10:20 PM. 5 Mar 20 10:20 PM. 5 Mar

भारतीय तीरंदाजी टीम कोरोना वायरस के कारण एशिया कप से हटी. टूर्नामेंट आठ से 15 मार्च तक थाईलैंड की राजधानी में खेला जाना है. पांच महीने के निलंबन से वापसी के बाद भारतीय तीरंदाजी टीम का यह पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होता.

10:20 PM. 5 Mar 20 10:20 PM. 5 Mar

ईरान में कोरोना वायरस के 15 नये मामले. मरने वालों की संख्‍या 107 हुई.

10:20 PM. 5 Mar 20 10:20 PM. 5 Mar

कोरोना वायरस का संदिग्ध मामला सामने आने के बाद ईसा मसीह के जन्म स्थान बेथलहम में बने चर्च को बंद कर दिया गया है. बेथलहम के एक होटल में कोरोना वायरस के संदिग्ध मामले के बाद फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्थानीय गिरजाघरों, मस्जिदों और अन्य संस्थानों को बंद करने का आह्वान किया है.

10:20 PM. 5 Mar 20 10:20 PM. 5 Mar

कोरोना वायरस के प्रसार के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने अपने विभागों, स्वायत्त निकायों को उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था को स्थगित करने को कहा है.

10:20 PM. 5 Mar 20 10:20 PM. 5 Mar

चीन में कोरोना वायरस से 31 और लोगों की मौत हो गई हैं. इसके बाद मरने वालों की संख्या 3000 के पार पहुंच गई है. वहीं कुल पुष्ट मामलों की संख्या 80,400 से ज्यादा है.

10:20 PM. 5 Mar 20 10:20 PM. 5 Mar

कोरोना वायरस के मद्देनजर दिल्‍ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने सभी स्‍कूलों को एडवायजरी जारी किया है. उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सभी प्राइमरी स्‍कूलों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया है. कोरोना वायरस से 60 से अधिक देश प्रभावित हैं. भारत में भी कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्‍या बढ़कर 30 हो गयी है. कोरोना वायरस से जुड़ी हर अपडेट यहां देखें….

मुख्य बातें

दिल्‍ली में सभी प्राइमरी स्‍कूल 31 मार्च तक बंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >