Coronavirus Update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3325 नये मामले, 17 की मौत, एक्टिव केस में गिरावट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से 17 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,564 हो गयी है. दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 259 नये मामले सामने आए और संक्रमण दर 14.3 प्रतिशत रही.

भारत में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 3,325 नये मामले सामने आये हैं. जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 47,246 से कम होकर 44,175 रह गयी.

कोरोना से पिछले 24 घंटे में 17 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से 17 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,564 हो गयी है. इन मृतकों में केरल द्वारा मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद जोड़े गए सात और मामले भी शामिल हैं.

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 259 नये मामले सामने आए, दो की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 259 नये मामले सामने आए और संक्रमण दर 14.3 प्रतिशत रही. संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गयी है. नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 20,38,981 जबकि मृतक संख्या 26,332 हो गई.

Also Read: कोरोना को लेकर चीनी वैज्ञानिकों का नया दावा, वुहान के बाजार में इंसानों ने लाया वायरस!

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 177 नये मामले सामने आए, एक संक्रमित की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 177 नये मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 81,66,068 हो गई. इससे एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 425 नए मामले सामने आए थे.

कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4.49 करोड़

आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4.49 करोड़ (4,49,52,996) दर्ज की गयी. उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत रही और कोरोना वायरस से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.71 प्रतिशत दर्ज की गयी. इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,43,77,257 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >