Coronavirus News Update: शिमला में प्रशासन ने दुकानों को 5 घंटे के लिए खोलने के निर्देश दिए, यूपी में 1,497 नए मामले, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 184 मौतें

Coronavirus Live Update: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आयी है. नये मामलों में 50 फीसदी तक की गिरावट आयी है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1,52,734 नये मामले सामने आये हैं. इधर दिल्ली हाई कोर्ट ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. दूसरी लहर में पहली बार 12 सप्ताह के बाद मौतों की संख्या कम हुई है. कुछ राज्यों नें प्रतिबंध घटाये हैं. केंद्र ने कहा है कि जून महीने में 12 करोड़ कोरोना वैक्सीन उपलब्ध रहेंगे. कोरोना से संबंधित हर अपडेट के लिए जुड़े रहे Prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
10:19 PM. 31 May 21 10:19 PM. 31 May

शिमला में प्रशासन ने दुकानों को 5 घंटे के लिए खोलने के निर्देश दिए

हिमाचल प्रदेश के शिमला में प्रशासन ने दुकानों को 5 घंटे के लिए खोलने के निर्देश दिए. इस दौरान लोग खरीदारी करने के लिए बाजारों में दिखाई दिए. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में एक दुकानदार ने बताया कि मामले कम हुए है, अब काम बढ़ने की उम्मीद है. हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में दुकान खोलने का समय बढ़ाया जाएगा.

10:19 PM. 31 May 21 10:19 PM. 31 May

मुंबई में पिछले 24 घंटे में 676 नए मामले

महाराष्ट्र के मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के के 676 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 5,570 लोग डिस्चार्ज हुए और 29 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई. जबकि, कुल सक्रिय मामले 22,390 हुए है.

10:19 PM. 31 May 21 10:19 PM. 31 May

यूपी में 1,497 नए मामले

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,497 नए मामले सामने आ रहे हैं. वहीं, इस दौरान 5,491 लोग डिस्चार्ज हुए और 151 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, कुल सक्रिय मामले 37,044 दर्ज हुए है.

10:19 PM. 31 May 21 10:19 PM. 31 May

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 184 मौतें

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,077 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 33,000 लोग डिस्चार्ज हुए और 184 लोगों की मृत्यु दर्ज की गयी. जबकि, कुल मामले 57,46,892 और कुल सक्रिय मामले 2,53,367 दर्ज हुए है.

10:19 PM. 31 May 21 10:19 PM. 31 May

गुरुग्राम में कोविड अनलॉक की प्रक्रिया शुरू

हरियाणा के गुरुग्राम में कोविड अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस दौरान एक मॉल को सैनिटाइज किया जा रहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में एक महिला ने बताया, मुझे खुशी है कि मॉल खुल रहे हैं. अब मुझे जो खरीदना था उसे खरीद सकती हूं. लॉकडाउन में मैं कहीं नहीं जा पा रही थीं.

10:19 PM. 31 May 21 10:19 PM. 31 May

केरल में 12,300 नए मामले

केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,300 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 28,867 लोग डिस्चार्ज हुए और 174 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, कुल सक्रिय मामले 2,06,982 और कुल मृत्यु 8,815 दर्ज हुई है.

10:19 PM. 31 May 21 10:19 PM. 31 May

जम्मू में आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू

जम्मू में आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जम्मू में आज से वै​कल्पिक दिन पर दुकानें खुलनी शुरू हुई हैं.

2:41 PM. 31 May 21 2:41 PM. 31 May

तेलंगाना में 10 रुपये की फीस लेकर कोरोना मरीजों का इलाज हैदराबाद के डॉक्टर

हैदराबाद के डॉ विक्टर इमैनुएल ने बताया कि वो सिर्फ 10 रुपये में कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं. कई ऐसे भी मामले हैं जहां वो मुफ्त में इलाज कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के दौरान वो लोग 20,000 से 25,000 से अधिक कोरोना रोगियों का विशेष रूप से इलाज करने में सक्षम थे.

2:41 PM. 31 May 21 2:41 PM. 31 May

लक्षद्वीप में सात दिनों के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए लक्षद्वीप के कलेक्टर एस आस्कर अली ने लक्षद्वीप में सात दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन को बढ़ा दिया है. 5 द्वीपों में पूर्ण शटडाउन आज शाम 5 बजे लागू होगा और अन्य 5 द्वीपों में शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू आदेश के अनुसार लागू होगा.

2:41 PM. 31 May 21 2:41 PM. 31 May

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने किया कोविय केयर सेंटर का निरीक्षण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज टिहरी में टीएचडीसी इंजीनियरिंग कॉलेज, भागीरथीपुरम का दौरा किया और जिला प्रशासन द्वारा संचालित 450 बिस्तरों वाले कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया.

2:41 PM. 31 May 21 2:41 PM. 31 May

सुप्रीम कोर्ट में हुई कोरोना संबंधित मामलों की सुनवाई

एमिकस क्यूरी जयदीप गुप्ता ने वैज्ञानिक एम विद्यासागर के लिए कहा कि अगर जनवरी 2022 के अंत तक 100 करोड़ बन जाते हैं तो साल के अंत तक अधिकांश आबादी का वैक्सीनेशन करा लिया जाएगा. सरकार ने भी वैक्सीनेशन के लिए दिसंबर अंत तक का समय मांगा है. वैज्ञानिक एम विद्यासागर सरकार की समिति के सदस्य हैं.

2:41 PM. 31 May 21 2:41 PM. 31 May

कर्नाटक में मिले ब्लैक फंगस के 1250 नये मामले

कर्नाटक में रविवार को ब्लैक फंगस के 1250 नये मामले सामने आये हैं. फिलहाल राज्य में 1193 ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज चल रहा है. कर्नाटक सरकार ने यह जानकारी दी है.

2:41 PM. 31 May 21 2:41 PM. 31 May

इस साल के अंत तक सभी का हो जाएगा वैक्सीनेशन: केंद्र

कोरोना वैक्सीन मामले को लेकर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि इस साल के अंत तक वैक्सीन लेने की पात्रता रखने वाले सभी देशवासियों का वैक्सीनेशन कर दिया जाएगा. विदेशों से कोरोना वैक्सीन खरीदने के लिए विभिन्न राज्यों द्वारा जारी किए जा रहे इंटरनेशनल टेंडर को लेकर भी सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से सवाल पूछा है कि जिस तरह से विदेशी टीका खरीदने के लिए राज्य वैश्विक निविदाएं निकाल रहे हैं तो क्या यह सरकार की नीति है. सॉलीसिटर जनरल ने न्यायालय को सूचित किया फाइजर जैसी कंपनियों से कोरोना वैक्सीन खरीदने के लिए केंद्र की बातचीत चल रही है.अगर बातचीत सफल रहती है तो साल के अंत पूरे देश कों वैक्सीनेट करने की समय सीमा बदल सकती है.

2:41 PM. 31 May 21 2:41 PM. 31 May

निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए कोर्ट ने कही यह बात

दिल्ली एचसी ने सेंट्रल विस्टा के निर्माण कार्य पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा कि चूंकि श्रमिक साइट पर रह रहे हैं, इसलिए निर्माण कार्य को स्थगित करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है.

2:41 PM. 31 May 21 2:41 PM. 31 May

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका हुई खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट से सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को राहत मिली है. क्योंकि कोर्ट ने महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पुनर्विकास परियोजना की सभी निर्माण गतिविधियों को निलंबित करने का निर्देश देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. अदालत ने याचिकाकर्ताओं पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और कहा कि यह एक जनहित याचिका नहीं थी

2:41 PM. 31 May 21 2:41 PM. 31 May

ऑक्सीजन संकट पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

देश में कोरोना संकट की रफ्तार थोड़ी कम जरूर हुई है पर खतरा अभी टला नहीं है. इस बीच आज कोरोना महामारी के दौरान सामने आये ऑक्सीजन संकट के मसले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. साथ ही कोरोना प्रबंधन पर भी बहस होगी.

2:41 PM. 31 May 21 2:41 PM. 31 May

देश में एक्टिव केस की संख्या 20,26,092 है

देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,80,47,534 हो गयी है. जबकि अब तक 2,56,92,342 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. कोरोना से देश में अब तक 3,29,100 लोगों की मौत हो चुकी है. फिलहाल देश में एक्टिव केस की संख्या 20,26,092 है. रविवार तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में 21,31,54,129 लोगों का टीकाकरण हो चुका है.

2:41 PM. 31 May 21 2:41 PM. 31 May

24 घंटे में कोरोना से 3,128 मरीजों की हुई मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना संक्रमण के 1,52,734 नए मामले सामने आये हैं जबकि 3,128 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई है. इसके साथ ही 24 घंटे में 2,38,022 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं.

2:41 PM. 31 May 21 2:41 PM. 31 May

एम्स आरडीएम ने स्वास्थ्य मंत्री ने गार्गल लैवेज मेथेड को लागू करने का आग्रह किया

एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिखकर कोरोना का पता लगाने के लिए गार्गल लैवेज मेथड को लागू करने का आग्रह किया है. साथ ही इसके लिए टीएचएसटीआई के शोधकर्ताओं को उचित श्रेय देने का आग्रह किया. गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के तहत नागपुर स्थित राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (एनईईआरआई) ने “नवोन्मेषी रोगी-अनुकूल नमकीन गार्गल आरटी-पीसीआर परीक्षण पद्धति के विकास की घोषणा की.

2:41 PM. 31 May 21 2:41 PM. 31 May

उत्तराखंड के धारचूला में क्वालिटी टेस्टिंग के बाद बांटी जाएंगी कोरोना राहत किट

पिथौरागढ़ के धारचूला में यूज्ड मास्क और ग्लव्स बांटने की शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर कहा कि बिना गुणवत्ता जांच के राहत सामग्री का वितरण नहीं किया जाएगा. उप समाहर्ता धारचूला अनिल कुमार शुक्ला ने मामले का संज्ञान लेते हुए 29 मई को आदेश पारित कर कहा कि बिना गुणवत्ता परीक्षण के कोई भी सामान वितरित नहीं किया जाएगा.

2:41 PM. 31 May 21 2:41 PM. 31 May

ओडिशा में 17 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

ओडिशा में लॉकडाउन फिर से 17 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है. राज्य सरकार ने रविवार को इसकी घोषणा की है. सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि “एक जून की सुबह 5 बजे से 17 जून की सुबह 5 बजे तक पूरे राज्य में लॉकडाउन रहेगा. सप्ताहांत पर भी पूरी तरह से पाबंदी रहेगी. सोमवार से शुक्रवार तक सुबह सात से 11 बजे तक किराने की दुकानें खुली रहेंगी. वीकेंड में सभी दुकान बंद रहेंगे.

2:41 PM. 31 May 21 2:41 PM. 31 May

यूपी के बलरामपुर में नदीं में फेंका गया कोरोना मरीज का शव

यूपी के बलरामपुर में राप्ती नदी में 2 व्यक्तियों द्वारा कोरोना रोगी के शव को फेंकने का वीडियो वायरल हो रहा है, सीएमओ बलरामपुर ने कहा कि कोरोना मरीज का शव COVID प्रोटोकॉल के तहत परिवार को सौंप दिया गया, जिन्होंने शव को नदी में फेंक दिया, फिलहाल मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है.

2:41 PM. 31 May 21 2:41 PM. 31 May

जून महीने में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव में आयेगी तेजी, उपलब्ध रहेंगे लगभग 12 करोड़ टीके

राष्ट्रीय कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के लिए जून के महीने में लगभग 12 करोड़ वैक्सीन की डोज उपलब्ध रहेगी. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को इसकी घोषणा की है. मंत्रालय ने बताया कि वैक्सीन का निर्माण कर रही दोनों ही कंपनियां वैक्सीन की मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन क्षमता को 11-12 करोड़ खुराक करने पर विचार कर रही है.

2:41 PM. 31 May 21 2:41 PM. 31 May

मिजोरम में मिले 99 नये मामले

मिजोरम में रविवार को कोरोना संक्रमण के 99 नए मामले सामने आए और संक्रमण से दो मरीजों की मौत हुई है. राज्य में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 3,034 है. अब तक कोरोना संक्रमण को 9,015 लोग मात दे चुके हैं, जबकि 38 लोगों की मौत हो चुकी है.

2:41 PM. 31 May 21 2:41 PM. 31 May

असम के गुवाहाटी में लॉन्च किया गया दो ऑटो एंबुलेंस

असम में गुवाहाटी के लायंस क्लब ने शहर में COVID रोगियों के लिए दो ऑटो एम्बुलेंस लॉन्च किया है. क्लब के सदस्य मनोज भजनका ने बताया कि, ” 12 मई को इसकी शुरूआत की गयी थी. तब ले लेकर अब तक 70 से अधिक मरीजों ने इस सेवा का लाभ लिया है. एम्बुलेंस ऑक्सीजन सिलेंडर से लैस है.

7:06 AM. 31 May 21 7:06 AM. 31 May

तेलंगाना सरकार ने लॉकडाउन 10 दिनों के लिए बढ़ाया

तेलंगाना सरकार ने रविवार को राज्य में चल रहे लॉकडाउन को और 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया है. मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर की अध्यक्षता में रविवार को हैदराबाद के प्रगति भवन में राज्य कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया.

7:06 AM. 31 May 21 7:06 AM. 31 May

यूक्रेन से पहुंची ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की पहली खेप

विदेश मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन ने 184 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की पहली खेप भारत पहुंच चुकी है. इसे लेकर एक विमान आज सुबह भारत पहुंच चुका है.

मुख्य बातें

Coronavirus Live Update: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आयी है. नये मामलों में 50 फीसदी तक की गिरावट आयी है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1,52,734 नये मामले सामने आये हैं. इधर दिल्ली हाई कोर्ट ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. दूसरी लहर में पहली बार 12 सप्ताह के बाद मौतों की संख्या कम हुई है. कुछ राज्यों नें प्रतिबंध घटाये हैं. केंद्र ने कहा है कि जून महीने में 12 करोड़ कोरोना वैक्सीन उपलब्ध रहेंगे. कोरोना से संबंधित हर अपडेट के लिए जुड़े रहे Prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >