Coronavirus In India: भारत के लिए अगले 40 दिन बेहद खतरनाक, कोरोना की चौथी लहर की बढ़ी आशंका

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि अगर कोविड 19 की लहर आती भी है तो इससे होने वाली मौतों और संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने की दर बेहद कम रहेगी. एक अधिकारी ने कहा, पूर्व में यह पाया गया था कि पूर्वी एशिया के कोविड-19 की चपेट में आने के 30-35 दिन बाद भारत में महामारी की एक नयी लहर आई थी.

चीन में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने दुनिया भर की चिंता बढ़ा दी है. इधर भारत में भी कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. विशेषज्ञों की मानें तो भारत के लिए अगला 40 दिन बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है. क्योंकि भारत में जनवरी में कोविड के मामलों में तेजी से वृद्धि हो सकती है.

भारत में स्थिति चीन से अलग, कोरोना की लहर आयी तो हो सकती है ऐसी स्थिति

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि अगर कोविड 19 की लहर आती भी है तो इससे होने वाली मौतों और संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने की दर बेहद कम रहेगी. एक अधिकारी ने कहा, पूर्व में यह पाया गया था कि पूर्वी एशिया के कोविड-19 की चपेट में आने के 30-35 दिन बाद भारत में महामारी की एक नयी लहर आई थी… यह एक प्रवृत्ति रही है. एक विशेषज्ञ ने कहा कि भारत में स्थिति चीन से अलग है क्योंकि यहां काफी संख्या में लोग वायरस के संपर्क में आ चुके हैं और व्यापक स्तर पर टीकाकरण भी हुआ है. उन्होंने कहा कि भारत में कोविड-19 की बड़ी लहर आने की संभावना बहुत कम है.

चीन, पांच अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य

सरकार अगले सप्ताह से चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग, थाईलैंड और सिंगापुर से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अगले सप्ताह से एयर सुविधा फॉर्म भरना और 72 घंटे पहले आरटी-पीसीआर जांच कराना अनिवार्य किया जा सकता है.

Also Read: Coronavirus In India : क्या कोरोना वैक्सीन की चौथी डोज आपको लगवानी चाहिए ? जानें क्या कहते है विशेषज्ञ

भारत में विदेश से यात्रा कर लौटे 39 लोग कोरोना संक्रमित

भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले दो दिनों में, भारत आये 6,000 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड-19 जांच की गई, जिनमें 39 की रिपोर्ट ‘पॉजिटिव’ आई है. चीन और दक्षिण कोरिया सहित कुछ देशों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बीच सरकार ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को किसी भी अकस्मात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी करने को कहा है.

एयरपोर्ट पर विदेश यात्रा कर लौटै यात्रियों की हो रही रैंडम कोविड जांच

कोविड के मामले बढ़ने के बाद, सरकार ने शनिवार से प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में आने वाले यात्रियों में से दो प्रतिशत की बिना किसी क्रम के (रैंडम) कोविड जांच अनिवार्य कर दी है.

कोरोना का नया स्वरूप बेहद खतरनाक, एक संक्रमित व्यक्ति कर सकता है 16 को संक्रमित

कोरोना वायरस के ओमीक्रोन के उप-स्वरूप बीएफ.7 से मामलों में हालिया वृद्धि हुई है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बीएफ.7 के फैलने की दर बहुत अधिक है और एक संक्रमित व्यक्ति 16 लोगों को संक्रमित कर सकता है. चीन में पिछले कुछ सप्ताह में प्रतिदिन हजारों की संख्या में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >