कोरोना वायरस: स्कूली छात्रों के लिए स्वयं प्रभा डीटीएच चैनलों पर ई..क्लास शुरू होंगी

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने बुधवार को कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय स्कूली छात्रों के लिए स्वयं प्रभा डीटीएच चैनलों पर ई-कक्षाएं शुरू करेगा

नयी दिल्ली : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बुधवार को कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय स्कूली छात्रों के लिए स्वयं प्रभा डीटीएच चैनलों पर ई-कक्षाएं शुरू करेगा. निशंक ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय छात्रों, यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप स्कूल से दूर रहते हुए भी अपनी पढ़ाई से जुड़े रहें, हम जल्द ही स्वयं प्रभा डीटीएच चैनलों पर ई-क्लास शुरू कर रहे हैं.

आपके पाठ्यक्रम के अनुरूप पूरी स्कूली शिक्षा सामग्री होगी.” उन्होंने कहा, ‘‘चयनित राज्यों के लिए स्वयं प्रभा डीटीएच चैनलों पर रोजाना चार घंटे का समय मंजूर किया गया है. चूंकि आप कोरोना वायरस के कारण स्कूल नहीं जा रहे हैं इसलिए हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप इस समय का अधिकतम लाभ उठायें और अपनी पढ़ाई से जुड़े रहें. हम इसे प्राथमिकता से ले रहे हैं.” देश में कोरोनोवायरस के चलते स्कूल और विश्वविद्यालय 31 मार्च तक बंद हैं.

चीन से फैले कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत में जारी है. चीन के बाद कोरोना वायरस दुनिया के अलग-अलग देशों में तांडव मचा रहा है. हालांकि, भारत में अभी यह वायरस काबू में है और सरकार से लेकर अन्य स्टेकहोल्डर्स कोरोना वायरस से बचने के लिए लगातार जागरूकता फैला रहे हैं. कोरोना वायरस को लेकर लोगों को में कई तरह की अफवाहें हैं और इससे बचने के लिए क्या-क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसे लेकर भी लोगों में भ्रम की स्थिति है. इसलिए इस घातक वायरस से बचने के लिए आपको यह जानना जरूरी है क्या करें और क्या न करें.

भारत में कोरोना वायरस के अब तक करीब 151 मामले सामने आ चुके हैं. महाराष्ट्र और केरल में कोरोना के अब तक सबसे ज्यादा मामला सामने आया है। वहीं नोएडा में चार मामले सामने आ चुके हैं. कोरोना को देखते हुए कई राज्यों में स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है और कई एहतियात बरती जा रही हैं.

उत्तर रेलवे ने कोरोना वायरस के खतरे के चलते फ‍िरोजपुर डिविजन के प्लेटफार्मों पर कल से 30 अप्रैल तक प्‍लेटफार्म टिकटों के दाम 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिए हैं. ज‍िन प्‍लेटफार्मों पर दाम बढ़ाए गए हैं उनमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा, अमृतसर, लुधियाना और जम्मू तवी ट्रेनें शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >