Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR की हवा जहरीली, खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, AQI 461 हुआ

Delhi Air Pollution: दिल्ली में इस मौसम का सबसे उच्च वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) दर्ज किया गया और यह एक दिन पहले के 432 से बढ़कर 461 हो गया. वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यह जानकारी दी है.

Delhi Air Pollution: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शाम 5.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 87 प्रतिशत थी. मौसम विभाग ने सोमवार के लिए मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान जताया है, जिसमें अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

रविवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा

रविवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से 0.4 डिग्री कम 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिल्ली में GRAP IV लागू

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब होने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने प्रतिकूल मौसम की स्थिति के बीच प्रदूषण के स्तर में तेजी से वृद्धि होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में सभी निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध सहित अपने वायु प्रदूषण नियंत्रण योजना, ‘चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना’ (GRAP) के तहत सबसे सख्त उपाय (GRAP 4) लागू किए. ग्रैप पर बनी उप-समिति ने शनिवार को पूरे एनसीआर में वायु गुणवत्ता की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए तत्काल प्रभाव से ग्रैप के तीसरे चरण को लागू करने का निर्णय लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >