14,15,16 और 17 दिसंबर तक बर्फबारी की संभावना, घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी, मौसम फिर ले रहा करवट

Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरु हो सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 दिनों तक हल्की बर्फबारी हो सकती है. हालांकि आसमान में बादल छाए रहने के कारण कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है.इस बीच कई इलाके कोहरे की चादर में अभी भी लिपटे हुए हैं.

Weather Forecast: उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. जम्मू-कश्मीर का भी ठंड से बुरा हाल है. हालांकि, आसमान में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जिससे ठंड से हल्की राहत मिली है. इस बीच मौसम विभाग ने घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक घाटी के अधिकांश इलाकों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा का आलम रहेगा.

Cold wave warning

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है. वहीं उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. जबकि  कोकरनाग में 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा. कश्मीर में कोकरनाग और गुलमर्ग एकमात्र ऐसे स्थान रहे जहां रात का तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर रहा.

Cold wave warning

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के पहलगाम आधार शिविर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे से बढ़कर शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है.

Cold wave warning

पुलवामा जम्मू कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा. पुलवामा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पड़ोसी शोपियां में यह शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा.

Cold wave warning

कश्मीर चिल्लई कलां की ओर बढ़ रहा है. 21 दिसंबर से इसकी शुरुआत हो रही है. यह 40 दिनों की भयंकर सर्दी की अवधि है. इस दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है, और तापमान काफी गिर जाता है.

Cold wave warning

मौसम विभाग ने कहा है कि 17 दिसंबर तक उत्तरी और मध्य कश्मीर के कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि 20 से 21 दिसंबर को घाटी के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है.

Cold wave warning

Also Read: Cold Wave Warning: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ेगी ठंड, 14 से 18 दिसंबर तक इन राज्यों में शीतलहर की चेतावनी, बदल रहा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >