मुंबई की धारावी में पहुंचा Coronavirus, शाहू नगर इलाके में मिला Corona Positive का 56 वर्षीय मरीज

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित धारावी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है. धारावी के शाहू नगर इलाके में मिला कोरोना पॉजिटिव का 56 वर्षीय मरीज में कोरोना वायरस से संक्रमित एक संदिग्ध मरीज की जानकारी मिली है.

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित धारावी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है. धारावी के शाहू नगर इलाके में मिला कोरोना पॉजिटिव का 56 वर्षीय मरीज में कोरोना वायरस से संक्रमित एक संदिग्ध मरीज की जानकारी मिली है.

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की एक टीम मौके पर है. उनके परिवार के आठ से 10 लोगों को क्वारनटीन में रखा गया है. जहां पर मरीज रहता है उस इमारत को पूरी तरह सील कर दिया गया है. बता दें कि मुंबई में धारावी 15 लाख लोगों की घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जो 613 हेक्टेयर में फैला हुआ है. धारावी में लाखों की संख्या में मजदूर और छोटे कारोबारी रहते हैं.

परिवार के सदस्य आइसोलेशन में भेजे गए

बीएमसी के अधिकारियों के अनुसार, शाहू नगर में एक 56 वर्षीय शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है इसके अलावा उसके परिवार के सात अन्य सदस्य भी क्वारंटीन में रखे गए हैं, जिनकी जांच गुरुवार को कराई जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >