बिना हेलमेट चलना पड़ा भारी: घर से 200 मीटर पहले लहूलुहान हुआ पश्चिमी सिंहभूम का युवक, हालत नाजुक

West Singhbhum Road Accident: पश्चिमी सिंहभूम के जेटेया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से 26 वर्षीय गुरुचरण चातोम्बा गंभीर रूप से घायल हो गया. हेलमेट न पहनने के कारण युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. भाजपा प्रखंड अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप की तत्परता से घायल को टाटा स्टील की एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

West Singhbhum Road Accident, पश्चिमी सिंहभूम, (सुबोध मिश्रा): पश्चिमी सिंहभूम के जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटगढ़ शिशु मंदिर चौक के पास सोमवार शाम एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में 26 वर्षीय युवक गुरुचरण चातोम्बा गंभीर रूप से घायल हो गया. हेलमेट नहीं पहनने के कारण उसके सिर में गहरी चोटें आयी और वह करीब 20 से 25 मिनट तक सड़क पर अचेत अवस्था में पड़ा रहा. स्थानीय लोगों के अनुसार घटना शाम करीब 4:30 बजे की है.

बीजेपी के प्रखंड अध्यक्ष ने दी टाटा स्टील की एंबुलेंस को सूचना

सड़क किनारे युवक को बेहोश पड़ा देख वहां से गुजर रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप की नजर उस पर पड़ी. उन्होंने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए टाटा स्टील की एंबुलेंस को सूचना दी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उठाकर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल भेजा गया.

Also Read: रांची जंक्शन की भीड़ से मिलेगी मुक्ति! न्यू दिल्ली की तर्ज पर चमका पिस्का स्टेशन, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

इमरजेंसी वार्ड में जारी था युवक का इलाज

एंबुलेंस शाम 5:26 बजे अस्पताल पहुंची. खबर लिखे जाने तक युवक का इलाज इमरजेंसी वार्ड में जारी था और वह होश में नहीं आया था. चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोट की आशंका जताते हुए सीटी स्कैन कराने की सलाह दी है. युवक की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. घायल के चाचा ने बताया कि गुरुचरण चातोम्बा बाइक से रेंगाडबेड़ा गांव से कोटगढ़ रोबडोसाई स्थित अपने घर लौट रहा था. घर से महज 200 मीटर पहले ही यह दुर्घटना हो गयी. घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गयी है. जेटेया थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read: भाजपा प्रदेश प्रभारी विनय जायसवाल ने बुंडू में अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेश उरांव के समर्थन में किया प्रचार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >