‘कांग्रेस ने अपना बब्बर शेर खो दिया’, राजीव त्यागी के निधन पर बोले राहुल गांधी

Congress spokesperson, Rajeev Tyagi, passes away, due to cardiac arrest कांग्रेस नेता और प्रवक्ता राजीव त्यागी का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया. राजीव त्यागी की तबीयत अचानक खराब होने के बाद गंभीर हालत में उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है घर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए. बेहोशी की हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता और प्रवक्ता राजीव त्यागी का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया. राजीव त्यागी की तबीयत अचानक खराब होने के बाद गंभीर हालत में उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है घर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए. बेहोशी की हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इधर कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर शोक जताया है. कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से लिखा गया, श्री राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है. त्यागी एक कट्टर कांग्रेसी और एक सच्चे देशभक्त थे.

राजीव त्यागी के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया और लिखा, कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया, राजीव त्यागी के कांग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे. उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवार को संवेदनाएं.

वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है. हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है. राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे. समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना. ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें.

राजीव त्यागी एक तेज-तर्रार नेता के रूप में जाना जाता था. वो हमेशा मजबूती के साथ टीवी चर्चा में अपनी पार्टी का पक्ष रखते थे. उनके निधन पर भाजपा के प्रवक्ता संदिप पात्रा ने लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री राजीव त्‍यागी हमारे साथ नहीं हैं. उन्होंने आगे लिखा आज 5 बजे हम दोनों ने साथ में टीपी में डिबेट भी किया था. जीवन बहुत ही अनिश्चित है …अभी भी शब्द नहीं मिल रहें. हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणों में स्थान देना.

मालूम हो त्यागी के निधन की जानकारी कांग्रेस के सचिव (संचार) डॉ विनीत पूनिया ने दी. उन्होंने ट्वीट किया, बेहद दुखद – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राजीव त्यागी जी नहीं रहे. उनके परिवारजनों और प्रशंसकों को मेरी हार्दिक संवेदना.

त्यागी का आखिरी ट्वीट

राजीव त्यागी ने निधन से पहले ट्वीट कर बताया था कि वो शाम 5 बजे एक टीवी डिबेट में हिस्सा लेने वाले हैं. उन्होंने लिखा था कि आज शाम 5:00 बजे आज तक पर रहूंगा. शाम को 5 बजे वे आजतक पर टीवी डिबेट में शामिल भी हुए थे.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >