ममता पर दहेज हावी: '2 लाख दो फिर मिलेंगे बच्चे', जान बचा मायके पहुंची सरायकेला की पीड़िता ने सुनाई दास्तां

Saraikela Dowry Case: सरायकेला के नीमडीह में दहेज के लिए एक महिला को लोहे की छड़ से पीटने और केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पति ने 2 लाख रुपये की मांग करते हुए दो मासूम बच्चों को भी बंधक बनाया है. पुलिस केस की जांच कर रही है.

Saraikela Dowry Case, सरायकेला (प्रताप मिश्रा): सरायकेला जिले के चांडिल स्थित नीमडीह थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है. पीड़िता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर क्रूरता का आरोप लगाते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित महिला ने जिला मुख्यालय पहुंचकर पूर्व मुखिया गणेश गागराई के नेतृत्व में एसपी कार्यालय में अपनी आपबीती सुनाई और महिला थाना में पति के खिलाफ लिखित शिकायत दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

होली की रात मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, चार मार्च को होली के दिन रात करीब 11 बजे पीड़िता के पति आनंद महतो ने लोहे की छड़ से उसकी बेरहमी से पिटाई की. महिला का आरोप है कि इसके बाद उसके शरीर पर केरोसिन तेल डालकर जलाने की कोशिश की गयी. किसी तरह वह पति के चंगुल से बचकर अपनी जान बचाने में सफल रही. महिला ने बताया कि उसने किसी तरह फोन कर अपने मायके वालों को घटना की जानकारी दी और अगले दिन यानी पांच मार्च को मायके चली गयी.

Also Read: पूर्वी सिंहभूम में तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराकर चकनाचूर हुई कार, UCIL के 4 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

2021 में हुई थी शादी, दो छोटे बच्चे

पीड़िता के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी. उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक तीन साल और दूसरा दो साल का है. महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही पति द्वारा अक्सर मारपीट की जाती थी. उसने आरोप लगाया कि घटना के बाद उसके पति ने दोनों बच्चों को जबरन अपने पास रख लिया है और मायके से दो लाख रुपये लाने पर ही बच्चों को देने की धमकी दे रहा है.

ससुराल के अन्य लोगों पर भी आरोप

पीड़िता ने अपने ससुर अतुल महतो, सास सतबामा महतो और मामा ससुर जलधर महतो पर भी मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण सदर अस्पताल में कराया है और शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

Also Read: ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान, रांची रिंग रोड पर धू-धू कर जली रायपुर जा रही बस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >