Congress rally in Jaipur : मोदी सरकार लोकतंत्र का चीरहरण कर रही, सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर किया बड़ा हमला

Lok Sabha Election 2024 जयपुर में आज कांग्रेस पार्टी की बड़ी रैली हो रही है. इस रैली में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और खरगे भी शामिल हैं.

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी जयपुर में रैली कर रही हैं. अपने संबोधन में सोनिया गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को महान मान रहे हैं और लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं. वे लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे हैं और संविधान को बदलने का षडयंत्र रचा जा रहा है. यह तानाशाही है और हम सब इस तानाशाही का जवाब देंगे. सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि विरोधी दलों के नेताओं को बीजेपी में शामिल करने के लिए उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है. रैली की शुरुआत में सोनिया गांधी से पहले प्रियंका गांधी ने बोलना शुरू किया है और आम जनता से कहा है कि बीजेपी की सरकार सिर्फ घोषणाएं करती हैं, उन्हें आम जनता के दुखदर्द से कुछ लेना-देना नहीं है. देश में बेरोजगारी और गरीबी बढ़ी है. लेकिन इन बातों की जानकारी जनता को नहीं दी जा रही है, उन्हें भ्रमित किया जा रहा है.

मोदी सरकार ने किसानों की परवाह नहीं की

प्रियंका गांधी ने रैली में कहा कि मेरी मां सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा की सदस्य बनने के बाद पहली बार यहां आई हैं. वे बहुत खुश हैं कि वे राजस्थान से सांसद हैं. प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की कोई परवाह नहीं की. उन्होंने कहा कि गरीब देश में परेशान है, लेकिन इसपर कोई जानकारी मीडिया में नहीं दिखती है.

जनता को मोदी सरकार गलत सूचनाएं दे रही

जनता की जागरूकता पर मोदी सरकार प्रहार कर रही है. जनता को मोदी सरकार गलत सूचनाएं दे रही हैं. उन्हें भ्रमित किया जा रहा है. मोदी सरकार को सिर्फ अमीरों की परवाह है, उन्हें गरीब जनता से कोई मतलब नहीं है. कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में उन मुद्दों को शामिल किया है, जिससे देश में गरीबों को न्याय मिले. हम ‘पंच न्याय’ करेंगे, हमारा घोषणा पत्र न्याय की यात्रा है.

Also Read : Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने सहारनपुर से विपक्ष को ललकारा, कहा ये चुनाव विकसित भारत बनाने का

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >