Lok Sabha Election 2024: केरल में 26 अप्रैल को चुनाव क्यों नहीं चाहती कांग्रेस, जानें वजह

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग की ओर से कर दी गई है. 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में देशभर में आम चुनाव कराए जाएंगे. वोटिंग डेट सामने आने के बाद केरल कांग्रेस ने चुनाव की तारीख 26 अप्रैल को बदलने की मांग की है. इसको लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है.

Lok Sabha Election 2024: केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तारीख पर पुनर्विचार करने का अनुरोध इसलिए किया है, क्योंकि 26 अप्रैल को शुक्रवार है जो मुस्लिम समुदाय के लिए अहम दिन होता है.

केरल कांग्रेस अध्यक्ष ने आयोग को लिखा पत्र

पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एम एम हसन और विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने आयोग को संयुक्त रूप से पत्र लिखा है और 26 अप्रैल को शुक्रवार का दिन होने की वजह से मुस्लिम मतदाताओं को होने वाली संभावित परेशानियों का हवाला देकर मतदान की तिथि को 26 अप्रैल से बदलने का आग्रह किया है.

कांग्रेस ने इन परेशानियों की ओर किया इशारा

कांग्रेस पार्टी ने अपने पत्र में कहा है कि शुक्रवार या रविवार को चुनाव कराने से चुनाव अधिकारियों, बूथ एजेंट और मतदाताओं सहित लोगों को काफी असुविधा हो सकती है. इससे पहले, केरल में कांग्रेस की सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने भी इसी मुद्दे पर आयोग का रुख करने की मंशा जाहिर की थी.

केरल की सभी 20 सीटों पर एक चरण में होना है मतदान

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा करते हुए बताया था कि केरल की सभी 20 सीटों पर एक चरण में मतदान कराया जाएगा. केरल की 20 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होना है.

Also Read: हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार, देखें सैनी की टीम में कौन-कौन हुए शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >