Congress Crisis in Karnataka: क्या कर्नाटक में गिरेगी सरकार? डिनर पार्टी के बाद हलचल बढ़ी

Congress Crisis in Karnataka : कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों ने डिनर पर मुलाकात की. इसके बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है. जानें यहां पूरी बात.

Congress Crisis in Karnataka : कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और कुछ मंत्रियों सहित 30 से अधिक कांग्रेस विधायकों ने गुरुवार देर रात रात्रिभोज पर मुलाकात की. यह जानकारी पार्टी सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने दी है. सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में मंत्री के.एच. मुनियप्पा, मनकल वैद्य, डॉ. एम.सी. सुधाकर, विधायक एन.ए. हरि, रमेश बंदिसिद्देगौड़ा, एच.सी. बालकृष्ण, गणेश हुक्केरी, दर्शन ध्रुवनारायण, अशोक कुमार राय और के.वाई. नंजेगौड़ा सहित कई नेता उपस्थित थे.

सूत्रों ने यह भी बताया कि बीजेपी से निष्कासित विधायक एस.टी. सोमशेखर और शिवराम हेब्बर भी डिनर में शामिल हुए. यह बैठक बेलगावी उत्तर के पूर्व विधायक फिरोज सैत द्वारा आयोजित डिनर में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उनके करीबी माने जाने वाले कुछ विधायकों के हिस्सा लेने के एक दिन बाद हुई. हालांकि नेताओं ने इसे एक अनौपचारिक डिनर मीटिंग बताया है, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी में जारी खींचतान के बीच इस बैठक को लेकर अटकलें तेज हैं.

यह भी पढ़ें : Karnataka CM Row : कर्नाटक में सत्ता का संकट, सिद्धारमैया की कुर्सी रहेगी या जाएगी?

20 नवंबर को पांच वर्ष के कार्यकाल का आधा पड़ाव पूरा

कांग्रेस सरकार के 20 नवंबर को पांच वर्ष के कार्यकाल का आधा पड़ाव पूरा होने के साथ ही मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें लगने लगी थीं, क्योंकि ऐसा माना जा रहा था कि 2023 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच सत्ता-साझाकरण समझौता हुआ था. इस महत्वपूर्ण तारीख के गुजरने के बाद कांग्रेस में गतिविधियां तेज हो गईं. शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री एक-दूसरे के घर नाश्ते पर मिले. इसे दोनों के बीच नेतृत्व खींचतान रोकने और विशेषकर बेलगावी विधानसभा सत्र से पहले सिद्धरमैया को फिलहाल मुख्यमंत्री पद पर बनाए रखने का संकेत माना गया.

यह भी पढ़ें : Karnataka Congress Crisis: क्या BJP के होंगे DK? इस नेता ने साफ कर दिया संकेत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >