Cold Wave School Closed: ठंड का कहर, उत्तर प्रदेश-बिहार में स्कूल बंद, कुंभ में कैसा रहेगा मौसम

Cold Wave School Closed: देश भर में ठंड का प्रकोप जारी है. उत्तर प्रदेश और बिहार में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. वहीं कश्मीर में तापमान शून्य से 4 डिग्री नीचे चला गया है. यहां देखें अलग-अलग राज्यों के मौसम का हाल.

Cold Wave School Closed: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों में रात और सुबह घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश और बिहार में स्कूल बंद

यूपी और बिहार में शीतलहर का प्रकोप जारी है. दोनों राज्यों में स्कूल बंद करने का आदेश दे दिया गया है. यूपी में 16 और 17 जनवरी को 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है. जबकि बिहार में 8वीं तक की कक्षाओं को 18 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है.

दिल्ली में घना कोहरा, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में घना से लेकर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. जिससे रेल और सड़क सेवाएं बाधित हो सकती हैं. मौसम विभाग ने 16 जनवरी को हल्की बारिश और घने कोहरे के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है.

कुंभ में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में कड़ाके की ठंड जारी है. 20 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है.

कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा, न्यूनतम तापमान में गिरावट

कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप काफी बढ़ गया है और घाटी में रात के तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक घाटी में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है. गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है. पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार घाटी में 18 जनवरी तक अधिकांश समय आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा.

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले के हर सेक्टर में तैनात किए गए फूड सेफ्टी ऑफिसर, होटल-ढाबों पर बन रहे भोजन की कर रहे जांच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >