CM Kejriwal: पत्नी सुनीता के अलावा अब भगवंत मान भी कर सकेंगे तिहाड़ जेल में बंद सीएम केजरीवाल से मुलाकात

CM Kejriwal: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं. उनकी पत्नी सनीता केजरीवाल को उनसे मुलाकात की इजाजत दी गई है. हालांकि अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी लिस्ट में शामिल कर लिया गया है.

CM Kejriwal: तिहाड़ जेल में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने वालों की लिस्ट में पंजाब के सीएम भगवंत मान का नाम भी शामिल हो गया है. सीएम मान अगले सप्ताह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर सकते हैं. आम आदमी पार्टी ने मुलाकात की संभावना जताई है. AAP ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पंजाब के सीएम भगवंत मान तिहाड़ जेल जाएंगे.

प्रशासन को मान ने लिखा था पत्र

गौरतलब है कि हाल में ही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जेल प्रशासन को पत्र लिखकर तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की इजाजत मांगी थी. उनके पत्र पर कार्रवाई करते हुए जेल प्रशासन ने भगवंत मान का नाम मुलाकात करने वालों की लिस्ट में शामिल करते हुए उन्हें मिलने की इजाजत दे दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >