पीएम मोदी इजरायल दौरा: तिरंगे में रंगी संसद में देंगे भाषण, किन मुद्दों पर ‘बीबी’ से होगी बात

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री मोदी इजरायल की यात्रा पर 25 फरवरी को रवाना हुए. इस दौरे पर पीएम इजरायली संसद को संबोधित करेंगे. वह पहले भारतीय नेता होंगे जो यहूदी देश की संसद में भाषण देंगे. इस दौरान दोनों नेता नवाचार, सुरक्षा और साझा रणनीतिक मुद्दों पर बात करेंगे.

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को नई दिल्ली से इजरायल के लिए रवाना हुए, जहां वे दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे. इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान इजरायल की संसद को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में इजरायल की संसद भारतीय तिरंगे के रंग में सजी हुई है. इजरायल यात्रा से पहले आज यहूदी देश के प्रमुख अखबार जेरूसलम पोस्ट के फ्रंट पेज पर पीएम मोदी की विशेष मौजूदगी देखने को मिली.

जेरुसलम पोस्ट के प्रधान संपादक ज़्वीका क्लेन ने आज के संस्करण का फ्रंट पेज साझा किया. इसमें प्रधानमंत्री मोदी की हाथ हिलाते हुए एक तस्वीर प्रकाशित की गई है. इसके साथ ही इजरायल यात्रा और भारत–इजरायल संबंधों पर आधारित विशेष रिपोर्टें भी शामिल की गई हैं. अखबार की एक हेडिंग में लिखा गया है, ‘नमस्ते, मोदी’, जबकि दूसरी सुर्खी है, ‘यरुशलम के साथ नई दिल्ली की तेजी से बढ़ती साझेदारी’. जेरूसलम पोस्ट में इजरायल में भारत के राजदूत जेपी सिंह का एक साक्षात्कार भी प्रकाशित किया गया है. सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित कनेस्सेट (इजरायली संसद) संबोधन के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने इसे किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा कनेस्सेट को संबोधित करने का पहला अवसर बताया.

जेपी सिंह के हवाले से अख़बार ने लिखा है, ‘सबसे महत्वपूर्ण बात यह होगी कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो कनेस्सेट को संबोधित करेंगे.’ सिंह ने आगे कहा कि दोनों देशों का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को और व्यापक तथा गहरा बनाना है. इसके तहत सीमित क्षेत्रों से आगे बढ़ते हुए वित्तीय सहयोग, व्यापार और सीमा-पार भुगतान जैसे क्षेत्रों में एक व्यापक ढांचा तैयार किया जाएगा. उन्होंने भविष्य में धन अंतरण प्रणालियों और क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर पर सहयोग की संभावनाओं का भी उल्लेख किया.

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर हो रही है. यह प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल की दूसरी यात्रा होगी. इससे पहले वर्ष 2017 में वे इजरायल जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे. दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे.

इजरायल यात्रा के दौरान पीएम मोदी ओर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भारत–इजरायल रणनीतिक साझेदारी के तहत अब तक हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा करेंगे. दोनों नेता भारत–इजरायल रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा एवं सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार, अर्थव्यवस्था और जन-जन संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग की नई संभावनाओं पर चर्चा करेंगे. 

नेतन्याहू ने दौरे को बताया ऐतिहासिक

इस कूटनीतिक दौरे के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इसे ‘ऐतिहासिक’ बताया. उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल के बीच साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है. नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना ‘प्रिय मित्र’ बताते हुए दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक तालमेल पर जोर दिया.

नेतन्याहू ने कहा, ‘आज सुबह कैबिनेट बैठक की शुरुआत में मैंने अपने प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बुधवार को होने वाली ऐतिहासिक यात्रा का उल्लेख किया.’ उन्होंने भारत–इजरायल संबंधों को ‘दो वैश्विक नेताओं के बीच एक शक्तिशाली गठबंधन’ करार देते हुए कहा कि दोनों देश नवाचार, सुरक्षा और साझा रणनीतिक दृष्टि के साझेदार हैं.

इजरायली पीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को इजरायल पहुंचेंगे और नेसेट (इजरायली संसद) को संबोधित करेंगे. यात्रा के दौरान यरुशलम में एक नवाचार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और दोनों नेता याद वशेम का संयुक्त दौरा भी करेंगे. दोनों नेताओं के व्यक्तिगत संबंधों का जिक्र करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि वे नियमित रूप से फोन पर बातचीत करते हैं और एक-दूसरे से मिलते रहते हैं.

उन्होंने कहा कि आर्थिक, कूटनीतिक और सुरक्षा सहयोग से द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे. नेतन्याहू ने यह भी बताया कि यह यात्रा उच्च प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगी, ताकि दोनों देश इन क्षेत्रों में वैश्विक नेतृत्व बनाए रख सकें.

प्रधानमंत्री मोदी इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे. यह यात्रा दोनों देशों के बीच गहरी और लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि करेगी और साझा चुनौतियों की समीक्षा के साथ-साथ दो मजबूत लोकतंत्रों के बीच सशक्त साझेदारी के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी.

इजरायल यात्रा पर क्या बोले पीएम मोदी?

अपनी रवाना होने से पहले जारी बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मेरे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर मैं 25-26 फरवरी 2026 को इजरायल की राजकीय यात्रा पर जा रहा हूं.’ द्विपक्षीय संबंधों की दिशा को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत और इजरायल के बीच एक मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जिसमें हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति और गतिशीलता देखने को मिली है.’

उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तार देने पर चर्चा करने को लेकर उत्सुक हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, जल प्रबंधन, रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार और निवेश तथा जन-जन संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा करने को लेकर उत्सुक हूं. हम आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.’

प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि वे कनेस्सेट (इजरायली संसद) को संबोधित करेंगे और ऐसा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मुझे यह सम्मान भी प्राप्त होगा कि मैं इजरायली संसद कनेस्सेट को संबोधित करने वाला भारत का पहला प्रधानमंत्री बनूंगा. यह अवसर हमारे दोनों देशों को जोड़ने वाले मजबूत संसदीय और लोकतांत्रिक संबंधों को श्रद्धांजलि होगा.’ 

प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल में भारतीय समुदाय से मुलाकात को लेकर भी उत्साह जताया. उन्होंने कहा, ‘मैं इजरायल में रहने वाले भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूं, जिन्होंने लंबे समय से भारत–इजरायल की विशेष मित्रता को मजबूत किया है.’

यात्रा के परिणामों को लेकर विश्वास व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि मेरी यह राजकीय यात्रा दोनों देशों के बीच स्थायी संबंधों को और मजबूत करेगी, रणनीतिक साझेदारी के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करेगी और एक मजबूत, नवाचारी तथा समृद्ध भविष्य के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगी.’

ये भी पढ़ें:- स्टेट ऑफ द यूनियन में बोले ट्रंप- अमेरिका का गोल्डन एज, जीरो हुई घुसपैठ

ये भी पढ़ें:- मुस्लिम देश से लड़ने निकला दुनिया का सबसे बड़ा न्यूक्लियर वॉरशिप, अब टॉयलेट के लिए आपस में ही लड़ रहे सैनिक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >