Video : बिहार-असम के प्रदर्शनकारियों को लेकर रात 1 बजे CJP ने दिया ताजा अपडेट

Video : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है. पार्टी के नेता सौरभ दास ने कहा कि दिल्ली पुलिस के प्रतिनिधियों के साथ हुई बातचीत के बाद बिहार सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस लेने की प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. वहीं, अन्य राज्यों में भी ऐसे मामलों को वापस लेने संबंधी अधिसूचना एक-दो दिन में जारी होने का भरोसा दिया गया है.

Video : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)  के नेता सौरभ दास ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वे प्रदर्शनकारियों को लेकर ताजा अपडेट देते दिख रहे हैं. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का देर रात 1 बजे बड़ा अपडेट जारी…प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ घंटे बाद सरकार के प्रतिनिधियों के साथ 2-3 घंटे तक बैठक हुई. बैठक में बिहार और असम सरकार की अधिसूचनाओं की प्रतियां सौंपी गईं, जिनमें प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने, भविष्य में कोई कार्रवाई नहीं करने और हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रिहा करने का भरोसा दिया गया है. CJP का कहना है कि केंद्र सरकार और अन्य बीजेपी/NDA शासित राज्यों की ओर से भी ऐसी अधिसूचनाएं जल्द जारी की जाएंगी. पार्टी ने कहा कि किसी भी प्रदर्शनकारी को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा.


बिहार सरकार सभी मामले वापस लेगी, गिरफ्तार लोगों को रिहा किया जाएगा

बिहार सरकार ने सोमवार (27 जुलाई) को फैसला लेते हुए कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शनों से जुड़े सभी मामले वापस लिए जाएंगे. सरकार ने यह भी घोषणा की कि इस दौरान गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को रिहा किया जाएगा. गृह विभाग ने जारी बयान में कहा कि 26 जुलाई शाम 6 बजे तक आंदोलन में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सरकार कोई दंडात्मक या बदले की भावना से कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी. इससे प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत मिली है. 

ये भी पढ़ें: Video : दीपके नहीं, CJP आंदोलन की असली खोज हैं मोहम्मद इरफान

पुलिस के मुताबिक, 25 जुलाई को वामपंथी छात्र संगठनों के बिहार बंद के दौरान कुल 694 लोगों को हिरासत में लिया गया था. इनमें 339 नाबालिग शामिल थे, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया. वहीं, बाकी 355 लोगों के खिलाफ कानून के तहत मामले दर्ज किए गए थे. इन मामलों की सुनवाई अब संबंधित अदालतों में चल रही है.

ये भी पढ़ें: CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >