CJP ने सरकार को बातचीत के लिए दिए 2 विकल्प: कहा- जंतर-मंतर आएं या न्यूट्रल जगह चुनें

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने सरकार के साथ बातचीत के दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पीटीआई के साथ बातचीत में कहा- वे सरकार से चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन यह बातचीत सकारात्मक और खुले मन से होनी चाहिए.

CJP Protest: सौरव दास ने कहा, "हमने सरकार को दो ऑप्शन दिए हैं. या तो सरकार के प्रतिनिधि जंतर-मंतर आएं, या फिर जंतर-मंतर के ही पास किसी न्यूट्रल स्थान पर बैठकर बातचीत की जाए. उन्होंने आगे कहा-, हम घर या ऑफिस नहीं जाएंगे."

सुबह से संपर्क कर रही है पुलिस : सौरव दास

सरकार की ओर से दिए जा रहे बयानों का खंडन करते हुए CJP प्रवक्ता ने बताया, अधिकारी लगातार उनके संपर्क में हैं. उन्होंने कहा, "सरकार जो दावा कर रहे हैं, वह सरासर गलत है. 20 तारीख को भी उन्होंने हमसे संपर्क किया था और आज सुबह से भी पुलिस लगातार हमारे पास आ रही है. ऐसे वीडियो भी मौजूद हैं जिनमें पुलिसकर्मी साफ तौर पर हमसे कह रहे हैं कि सरकार बातचीत करना चाहती है." उन्होंने कहा, "हम बातचीत से पीछे नहीं हट रहे हैं, लेकिन सरकार को केवल औपचारिकता निभाने के बजाय प्रदर्शनकारियों की जायज मांगों को सुनने और उन्हें मानने के लिए तैयार होना होगा."

राहुल गांधी और सांसदों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा

विपक्ष के समर्थन पर सौरव दास ने कहा- हम व्यक्तिगत रूप से राहुल गांधी के संपर्क में नहीं हैं, लेकिन हम उनके शांतिपूर्ण विरोध का स्वागत करते हैं. उन्होंने राहुल गांधी और अन्य सांसदों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा- शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा है और जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा व्यवहार अनुचित है.

20 जून से जारी है सीजेपी का प्रदर्शन

सीजेपी का प्रदर्शन 20 जून को शुरू हुआ था, जिसमें परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर जवाबदेही तय करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है. सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 28 जून को सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे. तब से वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. वांगचुक को दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल शिफ्ट किए जाने के बाद भी वह अपना अनशन जारी रखे हुए हैं.


ये भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन के दौरान शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने पर वॉलंटियर्स ने पहुंचाई मदद, वीडियो

ये भी पढ़ें: C/JP की याचिका पर तत्काल सुनवाई से SC का इनकार, कहा- 'वीडियो देखने का वक्त नहीं'


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >