छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 8 नक्सली को मार गिराया, एक जवान शहीद

chhattisgarh naxal encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ जारी है. नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने 8 नक्सली को मार गिराया है.

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें आठ नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. जिले के माड़ में पिछले दो दिनों से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. नारायणपुर-कोंडागांव-कांकेर-दंतेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53वीं बटालियन के बल संयुक्त अभियान में शामिल हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुठभेड़ में दो जवान घायल भी हुए हैं. अबूझमाड़ के कुतुल में मुठभेड़ अभी भी जारी है. बताया जा रहा है कि नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र के कुतुल, फरसाबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई.

Read Also : Chhattisgarh: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया

एक पुलिस अधिकारी की ओर से मुठभेड़ को लेकर बताया गया कि अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अब तक कुल 8 नक्सली मारे गए हैं जबकि ड्यूटी के दौरान एक जवान शहीद हो गया और दो जवान घायल हैं.

नक्सल विरोधी अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 12 जून को जिले के अबुझमाड़ क्षेत्र में स्थित कुतुल, फरसबेड़ा और कोड़तामेटा गांव के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया था. आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. पिछले दो दिनों में भी कई बार रुक-रुककर गोलीबारी हुई जिसका जवाब जवानों ने दिया.

सुरक्षाबल के तीन जवान घायल

इधर, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में विस्फोट की अलग-अलग घटनाओं में सुरक्षाबलों के तीन जवान घायल हो गए जिसकी जानकारी पुलिस की ओर से दी गई है. खबरों की मानें तो, बस्तर क्षेत्र के नारायणपुर जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गए जबकि बीजापुर में प्रेशर बम में विस्फोट होने से सुरक्षाबल का एक जवान घायल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >