Budget 2026 Ship repair ecosystem in Varanasi-Patna: भारत सरकार का 2026-27 का बजट रविवार, 1 फरवरी 2026 को लोकसभा में पेश किया गया. इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में संतुलित विकास, बुनियादी ढांचा निवेश और आत्मनिर्भरता को प्रमुख प्राथमिकताओं के रूप में पेश किया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में घोषणा की कि सरकार आने वाले पाँच वर्षों में समर्पित व्यापार गलियारे (डेडिकेटेड ट्रेड कॉरिडोर) विकसित करेगी और 20 नए जलमार्गों को संचालन में लाएगी.
इसके साथ ही वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत (शिप रिपेयर) से जुड़ा एक मजबूत इकोसिस्टम स्थापित किया जाएगा. सरकार एक कोस्टल कार्गो प्रमोशन स्कीम भी शुरू करेगी, जिसका उद्देश्य भारत में अंतर्देशीय (इनलैंड) और तटीय जल परिवहन की हिस्सेदारी को बढ़ाना है.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए सरकार व्यापक सुधार लागू कर रही है और “रिफॉर्म एक्सप्रेस” पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रही है.
‘ग्रोथ कनेक्टर्स’ के रूप में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में देश के प्रमुख शहरों के बीच 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा की, जिन्हें उन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति के लिए “ग्रोथ कनेक्टर्स” बताया.
घोषित कॉरिडोर इस प्रकार हैं:
मुंबई – पुणे
पुणे – हैदराबाद
हैदराबाद – बेंगलुरु
हैदराबाद – चेन्नई
चेन्नई – बेंगलुरु
दिल्ली – वाराणसी
वाराणसी – सिलीगुड़ी
सरकार का मानना है कि ये हाई-स्पीड रेल लिंक न सिर्फ यात्रा समय को कम करेंगे, बल्कि उद्योग, व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति देंगे. इससे बड़े आर्थिक क्लस्टर्स के बीच बेहतर कनेक्टिविटी बनेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.
वित्त मंत्री कहा कि सरकार के तीन प्रमुख कर्तव्यों को पूरा करने के लिए सहायक तंत्र (सपोर्टिव इकोसिस्टम) आवश्यक है. इसमें संरचनात्मक सुधारों की रफ्तार बनाए रखना, मजबूत और लचीला वित्तीय क्षेत्र, तथा एआई जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग शामिल है.
सरकार के तीन कर्तव्य
वित्त मंत्री ने बजट 2026-27 को “युवा शक्ति प्रेरित” बजट बताया. उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्गों पर विशेष ध्यान देना है. सरकार तीन प्रमुख कर्तव्यों से प्रेरित होकर आगे बढ़ रही है.
पहली- आर्थिक वृद्धि को तेज़ और टिकाऊ बनाना, उत्पादकता व प्रतिस्पर्धा बढ़ाना और वैश्विक उतार-चढ़ाव के बीच अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना.
दूसरा- लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना, उनकी क्षमताओं को बढ़ाना और उन्हें भारत की समृद्धि का भागीदार बनाना.
तीसरा- हर परिवार, हर क्षेत्र और हर प्रदेश को संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों तक पहुंच सुनिश्चित करना, ताकि सभी अर्थपूर्ण विकास में भाग ले सकें.
निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की अब तक की बड़ी बातें
- 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे
- बायो फार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़
- शुगर कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती
- बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे
- शहरी आर्थिक क्षेत्र पर प्रति वर्ष 5 हजार करोड़ रुपये खर्च
- 20 नए जल मार्ग बनाने की तैयारी
- 4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर
- 3 केमिकल पार्क का निर्माण
- एसएमई के लिए 10 हजार करोड़
- महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना का ऐलान
ये भी पढ़ें:- Healthcare Budget 2026: NCDs की रोकथाम पर जोर, बायोफार्मा और रिसर्च को मिला बड़ा बढ़ावा
ये भी पढ़ें:- Budget 2026: फार्मेसी में करियर बनाने का बढ़ेगा मौका, बायोफार्मा में 10 हजार करोड़ देने का ऐलान
