Viral News : मंडप में बुलवाया गया दुल्हन के बॉयफ्रेंड को, मंगलसूत्र लिए खड़ा रहा दूल्हा

Viral News : हासन जिले के बुवनहल्ली गांव की एक लड़की की शादी आलूर तालुक के लड़के से तय हुई थी. दोनों परिवारों ने पूरी तैयारी कर ली थी. रिश्तेदार और मेहमान मंडप में मौजूद थे और शादी की रस्में पारंपरिक तरीके से चल रही थीं. इस दौरान ऐसा वाकया हुआ की सब हैरान रह गए.

Viral News : कुछ दिन पहले कर्नाटक के हासन जिले से एक चौंकाने वाली सच्ची घटना देखने को मिली. ऐतिहासिक मंदिरों और खूबसूरत स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध यह जगह इस बार एक अनोखी शादी को लेकर चर्चा में आ गया है. यह घटना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हम आपको इस ट्रेंडिंग वीडियो और उससे जुड़ी अनोखी सच्चाई के बारे में बताते हैं. दरअसल, कर्नाटक के हासन जिले के बुवनहल्ली गांव की एक लड़की की शादी आलूर तालुक के लड़के से तय हुई थी. दोनों परिवारों ने सभी शादी की तैयारियां पूरी कर ली थीं. मंडप में शादी की रस्में चल रही थीं और सभी खुश थे. इस बीच जैसे ही दूल्हा लड़की को मंगलसूत्र पहनाने आगे बढ़ा, तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया.

शादी से इनकार कर दिया लड़की ने

शादी के मंडप में लड़की ने सबके सामने शादी से इनकार कर दिया. उसने साफ कहा कि वह किसी और से प्यार करती है और उसी से शादी करेगी. यह सुनकर सभी लोग हैरान रह गए. परिवार और रिश्तेदारों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले से पीछे नहीं हटी. लड़की ने फिर एक कमरे में जाकर खुद को बंद कर लिया. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को बुला लिया गया. पुलिस ने पल्लवी से बातचीत की और उसके प्रेमी को भी बुलवाया. जब दोनों ने आपसी सहमति से शादी की बात कही, तो पुलिस उन्हें थाने ले गई और सुरक्षा प्रदान की.

क्या किया दूल्हे ने जानें

थाने में पल्लवी से बातचीत की गई. उसने बताया कि वह मानसिक तनाव में है. फिलहाल कोई फैसला लेने की स्थिति में वह नहीं है. पुलिस ने उसे उसकी नानी के घर भेज दिया ताकि वह शांति से रह सके. इस बीच दूल्हे ने समझदारी दिखाई. उसने कहा, “यदि लड़की नहीं चाहती तो मैं भी शादी नहीं करूंगा.” पूरी तैयारी के बावजूद यह शादी रुक गई. अब यह घटना पूरे हासन जिले के अलावा प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >