BRICS Summit PHOTOS: ग्रैंड वेन्यू से लेकर ग्रीन मैसेज तक, 8 तस्वीरों में कैद हुआ दिल्ली समिट का पावर शो

1 / 9
BRICS Summit PHOTOS: ग्रैंड वेन्यू से लेकर ग्रीन मैसेज तक, 8 तस्वीरों में कैद हुआ दिल्ली समिट का पावर शो
फुल स्क्रीन में देखें

भारत मंडपम, नई दिल्ली

BRICS Summit PHOTOS : दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की खास तस्वीरें. वैश्विक नेताओं ने भारत मंडपम में कूटनीति, सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण पर मंथन किया.

2 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

दिन के उजाले में भारत मंडपम की भव्यता

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम परिसर में नटराज की विशाल प्रतिमा के साथ ब्रिक्स का लोगो विश्व पटल पर भारत की बढ़ती कूटनीतिक धमक और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है.

3 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

बस से भारत मंडपम पहुंचे योगी आदित्यनाथ और अन्य मुख्यमंत्री

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत कई केंद्रीय मंत्री और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री बस में सवार होकर एक साथ भारत मंडपम पहुंचे. जहां उन्होंने गाला डिनर का लुत्फ उठाया.

4 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

'ग्लोबल पावरहाउस' की संयुक्त एंट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत अन्य सदस्य देशों के नेताओं ने सम्मेलन हॉल में एक साथ शानदार वॉक की.

5 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

एक मंच पर एकजुट ब्रिक्स परिवार

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के ग्रुप फोटो सेशन में सदस्य देशों के शीर्ष नेता एकजुट दिखे. 13 सितंबर को 'दिल्ली डिक्लेरेशन' के जरिए बहुपक्षीय सुधारों और आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाया गया.

6 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

पर्यावरण संरक्षण का साझा संकल्प

ग्रीन फ्यूचर और सस्टेनेबल डेवलपमेंट का कड़ा संदेश देते हुए पीएम मोदी, राष्ट्रपति पुतिन और शी जिनपिंग ने भारत मंडपम के प्रांगण में एक साथ पौधारोपण किया.

7 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

दिग्गजों की पर्सनल केमिस्ट्री

कॉरिडोर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच सहज और गर्मजोशी भरी बातचीत ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.

8 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

ब्रिक्स समिट के कुछ हल्के-फुल्के पल

गंभीर द्विपक्षीय वार्ताओं के बीच वैश्विक नेताओं की गर्मजोशी भी देखने को मिली. मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा हल्के-फुल्के अंदाज में मुस्कुराते नजर आए.

9 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

रात की रौशनी में जगमगा उठा वेन्यू

दिनभर चले मंथन के बाद शाम ढलते ही भारत मंडपम की खूबसूरती और निखर गई. फव्वारों और आधुनिक लाइटिंग के बीच जगमगाता यह वेन्यू ऐतिहासिक पलों का गवाह बना.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >