Breaking News: लसिथ मलिंगा ने फ्रेंचाईजी क्रिकेट से लिया संन्यास

Breaking News Live Updates : भारत कोराना वैक्सीन की 1.5 लाख डोज अपने पड़ोसी देश भूटान को फ्री दे रहा है. कोविशील्ड की 1.5 लाख डोज आज मुंबई से भूटान भेजी जा रही है. वहीं केंद्र सरकार ने किसान संगठनों के साथ आज 10वें दौरे की बातचीत होने वाली है. आज होने वाली इस बैठक में पूरे देश की नजर होगी. इधर चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को उसकी जमी पर हरा कर भारत ने बॉर्डर- गवॉस्कर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है. दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारी जोरों पर है, इस बार राफेल लड़ाकू विमान रिपब्लिक डे परेड का हिस्सा बनेंगे. वहीं चुनाव आयोग की टीम का बंगाल का आज से दौरा करेगी. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
3:41 AM. 21 Jan 21 10:11 PM. 20 Jan

लसिथ मलिंगा ने फ्रेंचाईजी क्रिकेट से लिया  संन्यास  

मुंबई इंडियन से रिलीज किये जाने के साथ ही श्रीलंकाई दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने फ्रेंचाईजी क्रिकेट को अलविदा कर दिया. मलिंगा के नाम आईपीएल में सबसे अधिक 170 विकेट का रिकार्ड दर्ज है.

11:22 PM. 20 Jan 21 5:52 PM. 20 Jan

जयललिता की पूर्व सहयोगी शशिकला अस्पताल में भरती

जयललिता की पूर्व सहयोगी शशिकला अस्पताल में भरती

11:22 PM. 20 Jan 21 5:52 PM. 20 Jan

कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया हिरासत में लिये गये

कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया हिरासत में लिये गये

10:46 PM. 20 Jan 21 5:16 PM. 20 Jan

सुप्रीम कोर्ट ने 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर रैली पर रोक लगाने से मना कर दिया है. आज मामले पर सुनवाई करते हुए CJI ने कहा कि इस रैली पर पुलिस को तय करना है. हम आदेश पारित नहीं करने वाले हैं. आपको कार्रवाई करने का अधिकारी हैं. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

6:22 PM. 20 Jan 21 12:52 PM. 20 Jan

सुप्रीम कोर्ट 16 फरवरी को बीसीसीआई मामले में जिसमें अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह के कार्यकाल के विस्तार के संबंध में सुनवाई करेगा.

6:22 PM. 20 Jan 21 12:52 PM. 20 Jan

भारत में कोरोना के 13 हजार नये मामले 

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,823 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,05,95,660 हुई. वहीं 162 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,718 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,97,201 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,02,45,741 है.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates : भारत कोराना वैक्सीन की 1.5 लाख डोज अपने पड़ोसी देश भूटान को फ्री दे रहा है. कोविशील्ड की 1.5 लाख डोज आज मुंबई से भूटान भेजी जा रही है. वहीं केंद्र सरकार ने किसान संगठनों के साथ आज 10वें दौरे की बातचीत होने वाली है. आज होने वाली इस बैठक में पूरे देश की नजर होगी. इधर चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को उसकी जमी पर हरा कर भारत ने बॉर्डर- गवॉस्कर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है. दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारी जोरों पर है, इस बार राफेल लड़ाकू विमान रिपब्लिक डे परेड का हिस्सा बनेंगे. वहीं चुनाव आयोग की टीम का बंगाल का आज से दौरा करेगी. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >