Breaking News : बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 27 उम्मीदवारों की पहली सूची, श्रेयसी सिंह को जमुई से मिला टिकट
Copied link
Breaking News LIVE : भारत में Coronavirus से मरने वालों की संख्या एक लाख के पार चली गई है. Bihar Election 2020 को लेकर सरगर्मी तेज है. NDA और grand alliance ने कमर कस ली है. sushant singh rajput केस में जांच जारी है. Kishan bill 2020 के विरोध में Rahul Gandhi का प्रदर्शन आज हरियाणा में है. लद्दाख में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किये गये हैं. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
3:29 AM. 7 Oct 209:59 PM. 6 Oct
बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 27 उम्मीदवारों की पहली सूची
बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. शूटर श्रेयसी सिंह को जमुई से टिकट दिया गया है.
10:31 PM. 6 Oct 205:01 PM. 6 Oct
महागठबंधन से अलग हुआ JMM, बिहार चुनाव में अकेले लड़ने का फैसला
महागठबंधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा अलग हो गया है और बिहार चुनाव में अकेले लड़ने का फैसला किया है. पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने इस बारे में घोषणा की. उन्होंने आरजेडी पर दगाबाजी का आरोप लगाया और कहा कि राजद पिछली बातों को याद नहीं रखता.
8:49 PM. 6 Oct 203:19 PM. 6 Oct
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कोरोना पॉजिटिव
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इससे पहले हरियाणा के कई दिग्गज नेता कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं.
7:51 PM. 6 Oct 202:21 PM. 6 Oct
नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए की बैठक जारी
पटना में नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए की बैठक जारी है. इसमें देवेंद्र फडणवीस, सुशील मोदी, संजय जैसवाल और भूपेंद्र यादव भी मौजूद हैं.
7:51 PM. 6 Oct 202:21 PM. 6 Oct
सुप्रीम कोर्ट ने हाथरस मामले में वकीलों से कहा
सुप्रीम कोर्ट ने हाथरस मामले में वकीलों से कहा कि यह एक भयानक घटना है और हम अदालत में दलीलों का दोहराव नहीं चाहते. इधर उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि हाथरस मामले की जांच शीर्ष अदालत की निगरानी में सीबीआई से करायी जा सकती है.
7:51 PM. 6 Oct 202:21 PM. 6 Oct
अदालत ने रिया चक्रवर्ती की न्यायिक रिमांड को 20 अक्टूबर तक बढ़ाया
मुंबई की अदालत ने रिया और शोविक चक्रवर्ती की न्यायिक रिमांड को 20 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है.
7:51 PM. 6 Oct 202:21 PM. 6 Oct
अलवर गैंगरेप के सभी आरोपी दोषी करार
अलवर गैंगरेप के सभी आरोपी दोषी करार दिये गये हैं. पीड़िता का वीडियो भी इन्होंने वायरल किया था.
7:51 PM. 6 Oct 202:21 PM. 6 Oct
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बच्ची का रेप और मर्डर हुआ, पूरा प्रशासन परिवार पर टूट पड़ा लेकिन देश के प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोलते हैं.
7:51 PM. 6 Oct 202:21 PM. 6 Oct
सिनेमा घर 15 अक्टूबर से फिर खुलेंगे
सिनेमा घर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ 15 अक्टूबर से फिर खुलेंगे, दर्शकों के बीच एक सीट की दूरी रखनी होगी. सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यह बात कही है.
7:51 PM. 6 Oct 202:21 PM. 6 Oct
मध्यप्रदेश के धार जिले में टैंकर ने मजदूरों को ले जा रहे वाहन को टक्कर मारी, छह की मौत
मध्यप्रदेश के धार जिले में टैंकर ने मजदूरों को ले जा रहे वाहन को टक्कर मार दी. हादसे में तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 घायल हैं. जिले के कलेक्टर शैलेंद्र सोलंकी ने यह जानकारी दी है.
7:51 PM. 6 Oct 202:21 PM. 6 Oct
राजस्थान के कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी का निधन
राजस्थान के कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी का निधन हो गया है. वे मेदांता अस्पताल में भर्ती थे.
7:51 PM. 6 Oct 202:21 PM. 6 Oct
मुंबई के बाजार में लगी आग को 40 घंटे बाद भी बुझाने की कोशिश जारी
दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में एक बाजार में तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी आग बुझाने का काम 40 घंटे बाद भी जारी है. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इस दौरान दमकल विभाग के दो कर्मी घायल भी हो गए.
7:51 PM. 6 Oct 202:21 PM. 6 Oct
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता की हत्या मामले में दो गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
7:51 PM. 6 Oct 202:21 PM. 6 Oct
5 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 8,10,71,797 सैंपल टेस्ट
5 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 8,10,71,797 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,89,403 सैंपल कल टेस्ट किए गए. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने यह जानकारी दी है.
7:51 PM. 6 Oct 202:21 PM. 6 Oct
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि यूपी सरकार हाथरस कांड के पीड़ितों को न्याय दिलाने पर फोकस करे.
7:51 PM. 6 Oct 202:21 PM. 6 Oct
माइक पोम्पियो और जयशंकर की मुलाकात
टोक्यो में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से विदेश मंत्री एस जयशंकर मिलेंगे.
7:51 PM. 6 Oct 202:21 PM. 6 Oct
12 अक्टूबर को फिर बैठक
जीएसटी परिषद की सोमवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में राज्यों को क्षतिपूर्ति दिये जाने के मामले में कोई आम सहमति नहीं बन पायी. परिषद की इस बारे में आगे और विचार-विमर्श को लेकर 12 अक्टूबर को फिर बैठक होगी.
7:51 PM. 6 Oct 202:21 PM. 6 Oct
सरकार की छवि बिगाड़ने और जाति आधारित संघर्ष की साजिश में मामला दर्ज, चार लोग गिरफतार
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दलित समुदाय की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी मौत के बाद तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पुलिस ने जिले के चंदपा थाने में जाति आधारित संघर्ष की साजिश, सरकार की छवि बिगाड़ने के प्रयास और माहौल बिगाड़ने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है.
7:51 PM. 6 Oct 202:21 PM. 6 Oct
भाजपा नेता की हत्या
उत्तरी 24 परगना जिले के टीटागढ़ में रविवार को भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या के बाद से बंगाल की राजनीति गरम गयी है. पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की हालत बद से बदतर होती जा रही है और यहां उत्तर प्रदेश, बिहार की तरह माफिया राज कायम होता जा रहा है.
1:33 PM. 6 Oct 208:03 AM. 6 Oct
लद्दाख में भूकंप
लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 मापी गई है.
1:33 PM. 6 Oct 208:03 AM. 6 Oct
पीएम मोदी से रेड्डी की मुलाकात
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी आज पीएम मोदी से मिलेंगे.
1:33 PM. 6 Oct 208:03 AM. 6 Oct
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-इजरायल रिश्तों में प्रगाढ़ता के लिए नेतन्याहू से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से बात की और दोनों नेताओं ने जल, कृषि और नवप्रर्वतन क्षेत्र में दोनों देशों द्वारा की गई पहलों की समीक्षा की.
1:33 PM. 6 Oct 208:03 AM. 6 Oct
ट्रंप को अस्पताल से छुट्टी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. वे व्हाइट हाउस में कोरोना का इलाज कराएंगे.
1:33 PM. 6 Oct 208:03 AM. 6 Oct
हाथरस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
हाथरस मामले में दायर एक जनहित याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है.
1:33 PM. 6 Oct 208:03 AM. 6 Oct
राजद की पहली सूची में वरिष्ठ नेताओं के परिजनों को मिली जगह
राजद ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण की अपनी सीटों के लिए चयनित प्रत्याशियों को सिंबल उपलब्ध करा दिया है. सोमवार को दिन भर चली राजद संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद शाम तक 28 उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न बांट दिये गये. पार्टी के आधा दर्जन बड़े नेताओं के बेटे- बेटियों को उम्मीदवार बनाया गया है.
1:33 PM. 6 Oct 208:03 AM. 6 Oct
दिल्ली ने आरसीबी को 59 रन से रौंदा
मार्कस स्टोइनिस की अगुआई में बल्लेबाजों के कमाल के बाद गेंदबाजों के धमाल से दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को 59 रन से रौंदकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया.
1:33 PM. 6 Oct 208:03 AM. 6 Oct
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Breaking News LIVE : भारत में Coronavirus से मरने वालों की संख्या एक लाख के पार चली गई है. Bihar Election 2020 को लेकर सरगर्मी तेज है. NDA और grand alliance ने कमर कस ली है. sushant singh rajput केस में जांच जारी है. Kishan bill 2020 के विरोध में Rahul Gandhi का प्रदर्शन आज हरियाणा में है. लद्दाख में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किये गये हैं. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…