Breaking News : भारत की अर्थव्यवस्था में इस साल 10.3% की गिरावट का अनुमान
Copied link
Breaking News LIVE : देश के बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं (Online Banking Services) आज ठप हो चुकी हैं. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (kolkata blast) के बेलाघाट इलाके में धमाका की खबर है. Bihar Election 2020 को लेकर सरगर्मी तेज है. BJP, RJD और CONGRESS वोटरों को लुभाने में जुट गई है. उपचुनाव (by election 2020) को लेकर भी जुबानी जंग तेज है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
2:27 AM. 14 Oct 208:57 PM. 13 Oct
भारत की अर्थव्यवस्था में इस साल 10.3% की गिरावट का अनुमान
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत की अर्थव्यवस्था में इस साल 10.3% की गिरावट का अनुमान लगाया है.
9:10 PM. 13 Oct 203:40 PM. 13 Oct
नीतीश कुमार कल बांका में एक रैली के साथ अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे
देश के बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं (Online Banking Services) आज ठप हो चुकी हैं. बैंक ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है. हालांकि, बैंक के एटीएम (ATM) और पीओएस मशीनें काम कर रही हैं.
8:08 PM. 13 Oct 202:38 PM. 13 Oct
लखनऊ में विधानसभा के सामने महिला ने खुद को लगाई आग
लखनऊ में विधानसभा के सामने महिला ने खुद को आग लगाई. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
8:08 PM. 13 Oct 202:38 PM. 13 Oct
‘बिहार में देश में सबसे ज्यादा कोरोना जांच’
कोरोना संकट को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि 15 लाख लोगों को कोरेंटिन सेंटर में रखा गया. मरीजों के इलाज के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है. कोरोना संकट से निपटने का हर इंतजाम किया गया है. देश में सबसे ज्यादा जांच बिहार में हो रही है.
8:08 PM. 13 Oct 202:38 PM. 13 Oct
‘मुंबई में बत्ती गुल बा, बिहार में लाइट फुल बा’
वर्चुअल रैली के दौरान बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने अपने संबोधन में ‘मुंबई में का बा’ की तर्ज पर कहा ‘मुंबई में बत्ती गुल बा, बिहार में लाइट फुल बा’.
8:08 PM. 13 Oct 202:38 PM. 13 Oct
कोलकाता के बेलाघाट में जोरदार धमाका
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बेलाघाट इलाके में धमाका की खबर है. बताया जा रहा है कि बेलाघाट गांधीधाम फ्रेंड्स सर्किल क्लब की छत के एक हिस्से में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी है. हालांकि धमाके की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है.
8:08 PM. 13 Oct 202:38 PM. 13 Oct
गाय का गोबर हमें रैडिएशन से बचा सकता है।
राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के चेयरमैन वल्लभभाई कठीरिया ने कहा, गाय का गोबर हमें रैडिएशन से बचा सकता है.
8:08 PM. 13 Oct 202:38 PM. 13 Oct
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 55,342 नए मामले
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 55,342 नए मामले सामने आए और 706 मौतें हुईं.
8:08 PM. 13 Oct 202:38 PM. 13 Oct
कोरोना वैक्सीन के प्रयास को झटका
अमेरिका की मशहूर जॉनसन ऐंड जॉनसन कंपनी ने कोरोना वायरस वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल को रोक दिया है. जानकारी के अनुसार इस ट्रायल में शामिल एक वॉलंटिअर में कुछ ‘अनजान बीमारी’ देखे जाने के बाद ट्रायल रोकने का फैसला किया गया.
8:08 PM. 13 Oct 202:38 PM. 13 Oct
15 अक्टूबर से दौड़ेगी हावड़ा-रांची शताब्दी स्पेशल ट्रेन, टिकट की बुकिंग आज से
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाताऔर झारखंड की राजधानी रांचीके बीच लॉकडाउन के बाद पहली स्पेशल ट्रेन15 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. हावड़ा एवं रांची के बीच शताब्दी एक्सप्रेस 15 अक्टूबर से दौड़ने लगेगी. इसके लिए टिकट की बुकिंगमंगलवार (13 अक्टूबर, 2020) से शुरू हो जायेगी.
8:08 PM. 13 Oct 202:38 PM. 13 Oct
औसत नए मामलों में लगातार गिरावट
भारत में पिछले 5 हफ्तों से कोरोना वायरस के दैनिक औसत नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी है.
8:08 PM. 13 Oct 202:38 PM. 13 Oct
पाकिस्तान, चीन इस तरह सीमा विवाद पैदा कर रहे, जैसे यह कोई अभियान हो : रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के बाद चीन भी भारत के साथ सीमा विवाद को इस तरह खड़ा कर रहा है, मानो यह किसी “अभियान” के तहत किया जा रहा है. भारत और चीन के सैनिकों के बीच पांच महीने से ज्यादा समय से पूर्वी लद्दाख में गतिरोध जारी है.
1:22 PM. 13 Oct 207:52 AM. 13 Oct
भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों की बैठक
भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों की बैठक 11 घंटे तक चली.
1:22 PM. 13 Oct 207:52 AM. 13 Oct
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कोरोना टेस्ट निगेटिव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कोरोना टेस्ट निगेटिव आ गया है. उन्होंने फ्लोरिडा में रैली को संबोधित किया.
1:22 PM. 13 Oct 207:52 AM. 13 Oct
आरसीबी ने केकेआर को 82 रन से हराया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एबी डिविलियर्स की 33 गेंद में 73 रन की ताबड़तोड़ पारी के बाद स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी से सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 82 रन से मात दी.
1:22 PM. 13 Oct 207:52 AM. 13 Oct
नीतीश ने विपक्ष को बताया अनुभवहीन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव प्रचार का आगाज सोमवार को पहले चरण के 11 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के साथ निश्चय संवाद से किया. वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस संवाद में उन्होंने बिना किसी का नाम लिये राजद के 15 साल शासन पर जमकर हमला बोला. मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ जुबान चलाते हैं और न ही किसी काम का कोई अनुभव है.
1:22 PM. 13 Oct 207:52 AM. 13 Oct
राजद में अब तक 17 विधायक हुए बेटिकट
राजद ने अब तक अपने 17 सीटिंग विधायकों को इस बार टिकट नहीं दिया है. इनमें छह उन विधायकों के टिकट कटे हैं, जिनकी सीटें महागठबंधन में वाम दलों को दे दी गयी हैं. शेष 11 विधायकों को पार्टी ने सीट जिताऊ न मानते हुए उनकी जगह दूसरे प्रत्याशियों को उतारा है. हालांकि, इनमें दो टिकट सीटिंग विधायकों के परिजनों को भी दिये गये हैं.
1:22 PM. 13 Oct 207:52 AM. 13 Oct
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Breaking News LIVE : देश के बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं (Online Banking Services) आज ठप हो चुकी हैं. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (kolkata blast) के बेलाघाट इलाके में धमाका की खबर है. Bihar Election 2020 को लेकर सरगर्मी तेज है. BJP, RJD और CONGRESS वोटरों को लुभाने में जुट गई है. उपचुनाव (by election 2020) को लेकर भी जुबानी जंग तेज है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…