Breaking News : फादर स्टेन स्वामी को 23 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Copied link
Breaking News LIVE : चारा घोटाला में सजा काट रहे RJD सुप्रीमो LALU YADAV को जमानत मिली. Bihar की राजधानी पटना में रामविलास पासवान (ram vilas paswan passed away) का अंतिम संस्कार होगा. Bihar Election 2020 को लेकर सरगर्मी तेज है. भारत में Coronavirus संक्रमितों की संख्या में कमी नजर आ रही है. मणिपुर के कामजोंग में भूकंप के झटके महसूस किये गये. West Bengal पुलिस के एक्शन के खिलाफ आज BJP का मार्च है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
12:17 AM. 10 Oct 206:47 PM. 9 Oct
फादर स्टेन स्वामी को 23 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत भेजा गया
माओवादी संबंध मामले में गिरफ्तार 82 वर्षीय मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी को मुंबई की विशेष एनआईए अदालत ने 23 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. स्वामी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बृहस्पतिवार शाम रांची स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था.
11:50 PM. 9 Oct 206:20 PM. 9 Oct
जेल में ही रहेंगे
झारखंड उच्च न्यायालय ने चारा घोटाले में चाईबासा कोषागार से जुड़े मामले में लालू प्रसाद यादव को जमानत दी. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एक अन्य मामले में सजायाफ्ता होने कारण फिलहाल जेल में ही रहेंगे. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
7:57 PM. 9 Oct 202:27 PM. 9 Oct
रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर शाम 5 बजे पटना लाया जाएगा
रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर शाम 5 बजे दिल्ली से पटना ले जाया जाएगा.
7:57 PM. 9 Oct 202:27 PM. 9 Oct
अतिरिक्त प्रभार पीयूष गोयल को दिया गया
रामविलास पासवान के निधन के बाद उपभोक्ता, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार रेल मंत्री पीयूष गोयल को दिया गया.
7:57 PM. 9 Oct 202:27 PM. 9 Oct
बोले वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण- बिहार में भाजपा-जदयू की हार जरूरी
वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने ट्वीट करके कहा है कि अगर बिहार और देश को महिला, दलित और अल्पसंख्यक पर अत्याचारों से बचाना है; अगर किसानों को अडानी, अंबानी से बचाना है. अगर युवाओं को नौकरियां दिलवानी है.अगर न्यायपालिका, इलेक्शन कमिशन, मीडिया को सुधारना है. अगर लोकतंत्र बचाना है. तो इसकी शुरुआत बिहार में भाजपा/जेडीयू की हार से होगी.
7:57 PM. 9 Oct 202:27 PM. 9 Oct
लालू प्रसाद को दो लाख रुपये जमा भी करने का आदेश
बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद को दो लाख रुपये जमा भी करने का आदेश मिला है
7:57 PM. 9 Oct 202:27 PM. 9 Oct
एक मामले में जमानत मिली
जानकारी के अनुसार एक मामले में जमानत मिली है, दूसरे में जेल में ही रहेंगे.
7:57 PM. 9 Oct 202:27 PM. 9 Oct
ट्रेजरी मामले में
लालू प्रसाद को जमानत मिली. झारखंड हाई कोर्ट ने चाईबासा ट्रेजरी मामले में अवैध निकासी में आधी सजा पूरी कर लेने के ग्राउंड पर मिली जमानत.
7:57 PM. 9 Oct 202:27 PM. 9 Oct
लालू यादव को जमानत
चारा घोटाला में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को जमानत मिली.
7:57 PM. 9 Oct 202:27 PM. 9 Oct
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट करके पीएम मोदी पर निशाना साधा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट करके पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि भारत के लिए वास्तविक खतरा यह नहीं है कि हमारे पीएम को समझ नहीं है. बल्कि उनके आसपास किसी में भी उनको यह बताने की हिम्मत नहीं है.
7:57 PM. 9 Oct 202:27 PM. 9 Oct
रेपो 4 प्रतिशत पर बरकरार
रिजर्व बैंक ने प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 4 प्रतिश्त पर बरकरार रखा है. आरबीआई गवर्नर ने कहा कि आरबीआई आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने के लिये उदार रुख बनाये रखेगा. कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारतीय अर्थव्यवस्था निणार्यक चरण में प्रवेश कर रही है. अर्थव्यवस्था में पहली तिमाही में आई गिरावट पीछे छूट चुकी है, स्थिति में सुधार के संकेत दिखने लगे हैं.
7:57 PM. 9 Oct 202:27 PM. 9 Oct
राष्ट्र सेवा में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों के योगदान को मोदी ने सराहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) दिवस पर विदेश सेवा से जुड़े अधिकारियों को शुक्रवार को बधाई दी और देश सेवा एवं वैश्विक स्तर पर राष्ट्रीय हितों को आगे ले जाने में उनकी भूमिका की सराहना की. प्रधानमंत्री ने कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय एवं अन्य देशों के नागरिकों को मदद पहुंचाने, उनकी अन्य जरूरतों को पूरा करने तथा वंदे भारत अभियान में भी उनकी भूमिका की प्रशंसा की.
7:57 PM. 9 Oct 202:27 PM. 9 Oct
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 70496 नए मामले सामने आए
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 70496 नए मामले सामने आए हैं जबकि 964 मरीजों की मौत हुई है.
7:57 PM. 9 Oct 202:27 PM. 9 Oct
राष्ट्रपति भवन और संसद का झंडा आधा झुकाया गया
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए राष्ट्रपति भवन और संसद का झंडा आधा झुकाया गया.
7:57 PM. 9 Oct 202:27 PM. 9 Oct
भूकंप के झटकों से हिला अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश के तवांग में आज सुबह 8:21बजे 3.0 रिक्टर तीव्रता का भूकंप मापा गया. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी है.
7:57 PM. 9 Oct 202:27 PM. 9 Oct
मौद्रिक नीति का आज ऐलान
रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति का आज ऐलान करेगा.
7:57 PM. 9 Oct 202:27 PM. 9 Oct
मिजोरम में कल सात कोरोना मामले रिपोर्ट किए गए
मिजोरम में कल सात कोरोना मामले रिपोर्ट किए गए. इसी के साथ कुल कोरोना मामलों की संख्या 2,157 हो गई जिसमें से 220 मामले सक्रिय थे. राज्य सरकार ने यह जानकारी दी है.
7:57 PM. 9 Oct 202:27 PM. 9 Oct
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी
देश में लगातार तीन हफ्तों से नए रिकवरी केसों की संख्या, नए कोरोना केसों से अधिक आ रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है.
7:57 PM. 9 Oct 202:27 PM. 9 Oct
शिवसेना ने कहा
शिवसेना ने कहा कि सीबीआई के पूर्व निदेशक अश्विनी कुमार की आत्महत्या पर इतना सन्नाटा क्यों है.
1:10 PM. 9 Oct 207:40 AM. 9 Oct
भाजपा का मार्च
पश्चिम बंगाल में पुलिस के एक्शन के खिलाफ आज भाजपा का मार्च है.
1:10 PM. 9 Oct 207:40 AM. 9 Oct
भूकंप के झटके
मणिपुर के कामजोंग में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई है.
1:10 PM. 9 Oct 207:40 AM. 9 Oct
लालू की जमानत पर आज सुनवाई
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत पर आज सुनवाई
1:10 PM. 9 Oct 207:40 AM. 9 Oct
अंतिम संस्कार
बिहार की राजधानी पटना में रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार होगा.
1:10 PM. 9 Oct 207:40 AM. 9 Oct
रामविलास पासवान का निधन
केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का निधन हो गया. रामविलास पासवान कई दिनों से बीमार चल रहे थे. लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.
1:10 PM. 9 Oct 207:40 AM. 9 Oct
वॉर्नर-बेयरस्टो के तूफान में उड़ा पंजाब
जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को आईपीएल 2020 के 22वें मैच में 69 रनों से हरा दिया.
1:10 PM. 9 Oct 207:40 AM. 9 Oct
डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह के बेटे सत्यप्रकाश सिंह जदयू में शामिल
रामा सिंह को लेकर राजद से नाराज रहे और अंतिम दिनों में इस्तीफा देने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह के बेटे सत्यप्रकाश सिंह जदयू में शामिल हो गये. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने उन्हें दल की सदस्यता दिलायी.
1:10 PM. 9 Oct 207:40 AM. 9 Oct
वीणा देवी महनार से उम्मीदवार घोषित
बिहार चुनाव 2020 को लेकर गुरुवार को जदयू और राजद आमने-सामने रहे. राजद ने वैशाली के पूर्व सांसद रामा सिंह की पत्नी वीणा देवी को महनार से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. पार्टी ने सुबह वीणा देवी को इसके लिए सिंबल अलाॅट कर दिया है. रामा सिंह ने इसकी पुष्टि की है.
1:10 PM. 9 Oct 207:40 AM. 9 Oct
रांची व जमशेदपुर से 480 समेत झारखंड में मिले 784 संक्रमित
झारखंड में गुरुवार को 32092 सैंपल की जांच हुई और 2.44 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं. कुल 784 नये संक्रमित मिले हैं. इनमें आधे से अधिक 480 संक्रमित केवल रांची और जमशेदपुर से मिले हैं. दूसरी ओर झारखंड में अबतक 25 लाख 38 हजार 755 लोगों की जांच हो चुकी है. जिसमें अबतक 90486 संक्रमित मिल चुके हैं.
1:10 PM. 9 Oct 207:40 AM. 9 Oct
‘नबन्ना मार्च’ के दौरान भाजपा कार्यकर्ता कोलकाता-हावड़ा में सड़क पर उतरे, पुलिस के साथ हुई झड़प
भाजपा के हजारों कार्यकर्ता राज्य सचिवालय मार्च करने के लिये कोविड-19 से जुड़े दिशानिर्देशों की अवज्ञा करते हुए बृहस्पतिवार को कोलकाता और हावड़ा में सड़कों पर उतरे. इसके चलते पुलिस को उन पर कार्रवाई करनी पड़ी, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गये.
1:10 PM. 9 Oct 207:40 AM. 9 Oct
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Breaking News LIVE : चारा घोटाला में सजा काट रहे RJD सुप्रीमो LALU YADAV को जमानत मिली. Bihar की राजधानी पटना में रामविलास पासवान (ram vilas paswan passed away) का अंतिम संस्कार होगा. Bihar Election 2020 को लेकर सरगर्मी तेज है. भारत में Coronavirus संक्रमितों की संख्या में कमी नजर आ रही है. मणिपुर के कामजोंग में भूकंप के झटके महसूस किये गये. West Bengal पुलिस के एक्शन के खिलाफ आज BJP का मार्च है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…